SIR In UP: ‘एसआईआर पर संदेह बरकरार’ रामगोपाल यादव ने की स्पष्टीकरण की मांग

करहल। एसआईआर को लेकर लोगाें को काफी संदेह और शंका हैं। जो लोग अपने घरों पर नहीं मिल रहे हैं, उन्हें बीएलओ अनुपस्थित दिखा रहे हैं। इससे उनका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कहा कि पार्टी के बीएलओ क्षेत्र में लगे बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं। कमियां सामने आने पर चुनाव आयोग को भी अवगत कराया जा रहा है। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने करहल में सपा की एक बैठक में कहीं।

Advertisement

पार्टी की बैठक में बोले रामगोपाल यादव

कस्बे के बाईपास रोड स्थित रोहित पैलेस में समाजवादी पार्टी संगठन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के लोगाें के गणना प्रपत्र भरवाने में, उन्हें ऑनलाइन कराने में मदद करें। बीएलओ को भी पूरी तरह सहयोग करें। फ्लाइट रद्द होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब केंद्रीय सत्ता के नजदीकी लोगाें की कंपनी को लाभ दिलाने की साजिश है। इससे आम लोग परेशान हुए।

नशीले कफ सिरप पर बोले सपा नेता

नशीले कफ सिरप के सवाल पर उन्होंने कहा कि कफ सिरप कांड में जुड़े हुए जो लोग हैं, उनका बंटवारा मुख्यमंत्री ने खुद कराया था। मुख्यमंत्री ने सजातीय माफियाओं को काम बांट दिए थे। यह हजारों करोड़ का मामला है। इसमें सही से जांच हो तो सच सामने आ जाएगा लेकिन यह डबल इंजन की सरकार जांच करेगी नहीं।

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डा. रामकुमार यादव, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, बृज कुमार यादव, राम नारायन बाथम, पूर्व सभासद आजम खान, खालिद अख्तर, सत्य प्रकाश यादव, शिशुपाल सिंह, प्रवीन सक्सेना, बबलू सभासद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here