रामलीला मैदान से Rahul Gandhi की हुंकार, BJP और EC को दी चेतावनी

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली निकाली। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।

Advertisement

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं। गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा।

वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडाणी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।

रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने संविधान की कॉपी दिखाई।
रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने संविधान की कॉपी दिखाई।

राहुल के भाषण की 3 बड़ी बातें…

  • चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं, बीजेपी के नहीं।
  • मोहन भागवत ने कहा विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है। देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।
  • कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी, जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सबकुछ इसलिए हो रहा, क्योंकि वोट चोरी हो रही है। ये लोग वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।

खड़गे बोले- बेटे को कुछ भी हो, देश के लोगों को नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन होना था। मुझे घर से भी फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवान मर रहे हैं, इंदिरा-राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सबकुछ त्याग दिया। मैं अपने बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, मगर देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे।

प्रियंका बोलीं- हमने जो बनाया, बीजेपी ने सब बिखेर दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया।

रैली से जुड़ी 2 तस्वीरें…

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रामलीला मैदान में हुई रैली में हिस्सा लिया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रामलीला मैदान में हुई रैली में हिस्सा लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर पहुंचे।
कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर पहुंचे।

भाजपा ने पोस्टर से राहुल पर तंज कसा

बीजेपी ने X हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।’ बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा- राहुल गांधी हारने पर ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर वही प्रक्रिया मान लेते हैं। बिना सबूत चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना गलत है और इससे लोकतंत्र और जनता का भरोसा कमजोर होता है।

वेणुगोपाल बोले- ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा।

कांग्रेस की रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

अपडेट्स

04:17 PM14 दिसम्बर 2025

खड़गे बोले- मोदी एक बार हारे तो उनका नामो-निशान नहीं मिलेगा

खड़गे ने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे तो मोदी कहीं नजर नहीं आएंगे। मोदी जीतने के बाद बहुत बड़ा भाषण करते हैं। हम हारे हैं, लेकिन हमारी विचारधारा जिंदा है। एक बार वो हारे तो उनका नामो-निशान नहीं मिलेगा। मैं केरल के लोगों को बधाई देता हूं, उन्होंने एनडीए को कुचल दिया।

खड़गे ने कहा- परसों राहुल गांधी ने पूछा आप बैंगलोर जा रहे हैं। मैंने कहा- हां, फिर कहा ना। उन्होंने पूछा क्यों- मैने कहा वोट चोरी रैली में आ रहे लोगों को छोड़कर नहीं जा सकता हूं। मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन था, घर से फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवना मर रहे हैं, इंदिरा राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सबकुछ त्याग दिया, मैं बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। अगर मेरे बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, मगर देश के लोगों को कुछ नहीं हो चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे।

04:13 PM14 दिसम्बर 2025

खड़गे कहा- बीजेपी हर बात पर प्रचार करती है

खड़गे ने कहा कि बीजेपी हर बात पर प्रचार करती है। आप लोग अपनी सुरक्षा के लिए इन्हें हटाओ। बीजेपी के नेता नाटक करते हैं। वो कभी गरीबों से मिले नहीं हैं। जब संसद चलती है मोदी बाहर जाते हैं, संसद में नहीं आते हैं और ये राहुल पर सवाल करते हैं। जो राहुल ने पूछा उसका जवाब उन्होंने नहीं दिया।

खड़गे ने कहा कि इस मंच पर बैठे लोग सब जनता के साथ हैं, आप बर इन गद्दारों को सत्ता से हटाएं। आरएसएस-बीजेपी जो बीज बो रही है वो खतरनाक है। गरीब के लिए सबसे बड़ा खतरा है। संविधान ने आपको जो वोट का अधिकार दिया है, वही चला गया तो आप क्या करेंगे। ये सरकार गरीब के बारे में नहीं सोचती है अमीरों के लिए सोचती है। हमारी लड़ाई वोट चोरी करने वालों के खिलाफ है।

04:10 PM14 दिसम्बर 2025

खड़गे बोले- कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचा सकती है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को हमें मजबूत करना होगा। अगर आप (जन) उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे, तो आपका नुकसान है उनका नहीं। अगर देश बचाना है तो आप अपने लिए खड़ें हों।

राहुल ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मनुस्मृति की विचारधारा देश को खत्म कर देगी। मोदी और शाह संविधान को खत्म कर रहे हैं। हिंदुत्व के नाम पर वो लोग गरीबों को गुलामी में रखना चाहते हैं। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई, मोदी तब पैदा भी नहीं हुए थे।

04:06 PM14 दिसम्बर 2025

राहुल बोले- कांग्रेस के डीएनए में सत्य है

राहुल ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। हम सत्य से मोदी शाह आरएसएस की सरकार को हटाएंगे। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सबकुछ इसलिए हो रहा क्योंकि वोट चोरी हो रही है। वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।

04:00 PM14 दिसम्बर 2025

राहुल बोले- कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए, महाराष्ट्र में जोड़े गए

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं, सब जानते हैं। कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए। महाराष्ट्र में जोड़े गए। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इस देश में सत्य की जीत होने वाली है। नफरत से नहीं, हिंसा से नहीं, सत्य अहिंसा के साथ मोदी शाह को हराएंगे। मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है।

03:56 PM14 दिसम्बर 2025

राहुल ने कहा- अमित शाह के हांथ कांप रहे थे

राहुल ने कहा- हरियाणा के लोगों के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है। ब्राजिल की महिला 22 बार वोट देती है। यूपी के लोग आकर वहां वोट करते हैं। इधर भी वोट करते हैं उधर भी वोट करते हैं। चुनाव आयोग ने हमें कोई जवाब नहीं दिया। एक महिला 200 बार वोट कैसे देती है। एक घर में 600-700 लोग कैसे हैं। संसद में अमित शाह के हांथ कांप रहे थे। मैंने अमित शाह को चैलेंज किया कि पीसी पर चर्चा करते हैं। देश की जनता सत्य को समझती है। इनके हाथ से जैसे ही सत्ता जाएगी इनकी बहादुरी भी चली जाएगी। ये दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं।

03:56 PM14 दिसम्बर 2025

राहुल ने कहा- ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी के नाम याद रखिए

राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्य को लेकर मोदी और शाह को आर एसएस की सरकार को भारत से हटाएंगे। वो वोट चोरी करते हैं। चुनाव के समय 10 हजार रुपए बांटते हैं। ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी के नाम याद रखिए, चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। जितनी भी इम्यूनिटी देनी है इनको दे दो, मोदी ने इनके लिए कानून बदला है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। आप मत भूलिए कि आप हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं। हम इस कानून को बदलेंगे। आपके खिलाफ एक्शन लेंगे।

03:53 PM14 दिसम्बर 2025

राहुल बोले- देश में सत्य-असत्य की लड़ाई चल रही है

राहुल गांधी ने कहा- जब मैं गाड़ी में आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान में मोहन भागवत ने बयान दिया है कि मोहन भागवत ने कहा विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है।

राहुल ने कहा कि देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।

03:46 PM14 दिसम्बर 2025

प्रियंका बोलीं- पीएम जनता के साथ खड़े नहीं होते

प्रियंका बोलीं- आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं। लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। बेटिंग एप पीएम ऑफिस के अधिकारी चला रहे थे। इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया।

प्रियंका ने कहा कि वोट का अधिकार सबसे बड़ा है, सच्चाई आप देख रहे हैं। ये अधिकार आपसे लिया जा रहा है। राहुल 8000 किमी चले, न्याय के लिए चले। कांग्रेस की शक्ति ने हमें आजादी दिलाई। हम आपके वोट की रक्षा करेंगे, आपके अधिकारों को मजबूत करेंगे। हम लड़ते रहेंगे, कभी नहीं झुकेंगे, कभी नहीं रुकेंगे

03:45 PM14 दिसम्बर 2025

प्रियंका बोले- बिहार में 65 लाख वोट काटे गए

प्रियंका ने कहा- ये एक चुनाव बैलट पर लड़ लें, तो एक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। राहुल ने पीसी कर के हरियाणा कर्नाटक की बात बताई। बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए। आचार सहिंता के समय 10-10 हजार पहुंचाए गए। ये चुनाव चोरी ही। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते।

चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी के नाम याद रखिएगा। पूरा विपक्ष कह रहा है कि चुनाव सही से नहीं हो रहे हैं। पूरे प्रोसेस को संदिग्ध बना दिया है। सारी संस्थाएं इनके सामने झुक गई हैं। बिहार में राहुल ने यात्रा की, फिर इन्होंने SIR कर दिया। अब यूपी में 3 करोड़ वोट काटे गए हैं। ये देश चुनवा आयोग के तीनों अधिकारी को नहीं भूलेगा। सरकार कोई भी इंतजाम कर ले इनको बचाने की ये नहीं बचेंगे।

आज डॉलर 90 रुपए है। सरकार हर मुद्दे पर विफल है। जब डॉलर 60 रुपए पहुंचा तो थो मोदी रोते थे।

03:15 PM14 दिसम्बर 2025

रेवंथ रेड्डी बोले- SIR से मोदी-शाह माइनॉरिटी और दलितों का वोट काट रहे

तेलंगाना सीएम रेवंथ रेड्डी बोले- जब संविधान बनाया गया तो उसमें दलितों माइनॉरिटी के लिए वोट देने का हक दिया। आरएसएस ने इसका विरोध किया था। उसी विचारधारा के साथ नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाई। इसी संविधान को बदलने के लिए उन्होंने 400 सीट मांगी। उनकी 240 सीटें आने से संविधान बच गया। अब वो SIR के बहाने माइनॉरिटी के वोट काट रहे हैं। आज राहुल गांधी दलितों और माइनॉरिटी के साथ खड़ें हैं और मोदी-अमित शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।

03:02 PM14 दिसम्बर 2025

सचिन पायलट ने कहा- सरकार ने संस्थाओं पर कब्जा किया

कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा- आज हम देश की सरकार को चुनौती देने के लिए साथ आए हैं। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आपने जो संस्थाओं पर कब्जा किया हुआ है अब वो नहीं चलेगा। ये ताकत और पक्षपात से चुनाव जीतना चाहते हैं। दुनिया में भारत को लोकतंत्र का उदाहरण मानते हैं।

राहुल गांधी ने इतनी बर सबूत दिए लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जांच नहीं करी। हमें आंदोलन के लिए सड़क पर आना होगा। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। सैकड़ों बीएलओ ने आत्महत्या कर ली। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

02:42 PM14 दिसम्बर 2025

गौरव गोगोई ने कहा- चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली

गौरव गोगोई ने रैली में कहा- वोट चोरी की गूंज हमने सदन के अंदर सुनी, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बन चुका है। सत्ता में बैठे लोग सुन लें कि उनकी चोरी को पकड़ने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेगा। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सदन में सरकार की आंख में आंख में डालकर उन्हें ललकारा। उनकी बातें सुनकर अमित शाह हड़बड़ा गए।

जब बीजेपी का 400 सीट का सपना विफल हो गया तो उन्होंने वोट चोरी शुरू की। उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट निकाली। अमित शाह के खास ज्ञानेश कुमार को कुर्सी पर बैठाया। हम हमेशा लोगों की आवाज बनते रहेंगे।

02:34 PM14 दिसम्बर 2025

भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- ये सरकार वोट चोरी से बनी

हरियाणा कांग्रेस के नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन चलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि ये सरकार वोट चोरी से बनी है। राहुल हमेशा से इस मुद्दे को उठाते आए हैं। रैली में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं की हमारी बात गांव गांव तक पहुंचाएं।

02:24 PM14 दिसम्बर 2025

संबित पात्रा बोले- घुसपैठियों को बचाने के लिए रैली

बीजेपी के संबित पात्रा ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली पर कहा कि कांग्रेस ने संसद में विस्तार से चर्चा होने के बावजूद, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली करके कथित वोट चोरी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध प्रदर्शन घुसपैठियों को बचाने के लिए है।

02:15 PM14 दिसम्बर 2025

9 दिसंबरः संसद में राहुल बोले- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती

राहुल गांधी ने 9 दिसंबर को लोकसभा में कहा था कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।

3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए

1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए।

2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए।

3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती।

3 सवाल पूछे

1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया।

2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता।

3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here