SIR ड्राफ्ट में TMC पार्षद मृत घोषित, अधिकारीयों से की अंतिम संस्कार की मांग

कोलकाता। चुनाव आयोग ने बूथवार मृत और विस्थापित मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। इसमें बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सूर्य दे को मृत बताया गया है।

Advertisement

इसके बाद तृणमूल नेता अपने समर्थकों के साथ अंतिम संस्कार के लिए कालीपुर श्मशान घाट पहुंच गए। इस मामले में जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हुगली के निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने जारी की मृत मतदाताओं की सूची

सूर्य डानकुनी नगरपालिका के वार्ड 18 के तृणमूल पार्षद हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे श्मशान घाट क्यों गए हैं, तो उन्होंने कहा कि चूंकि आयोग ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है तो उन्हें ही अंतिम संस्कार करने दिया जाए।

डे ने दावा किया कि उन्होंने एसआइआर के तहत हर प्रक्रिया का पालन किया था। गणना प्रपत्र और दस्तावेज बखूबी जमा किए थे। इसके बावजूद उनका नाम काट दिया गया है। उनके साथ बहुत गलत हुआ है।

बीएलए के भाई के नाम के पास अनजान महिला की फोटो

बांकुड़ा विधानसभा के बूथ नंबर 70 के बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) जगबंधु डे के भाई राजू डे नाम के पास एक अनजान महिला की फोटो लगने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि मसौदा सूची में नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग और दूसरी जानकारी तो सही है, लेकिन महिला की तस्वीर कैसे जुड़ गई, इस बात से सब हैरान हैं।

बीएलए ने दावा किया कि उनके भाई ने गणना प्रपत्र में सही जानकारी के साथ अपनी तस्वीर दी थी। एक बीएलए होने के नाते उन्होंने खुद वह सारी जानकारी सत्यापित की। खुद आयोग के पोर्टल पर उसे डिजिटाइज़ किया था। फिर भी यह गलती कैसे हुई, पता नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here