पढ़ें वाड्रा परिवार की होने वाली बहू अवीवा बेग के बारे में सबकुछ

नई दिल्ली। गांधी परिवार में अर्से बाद शादी की शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग (Aviva Baig) से सगाई कर ली है। दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में हैं और अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Advertisement

मां प्रियंका गांधी की तरह रेहान वाड्रा राजनीति का हिस्सा नहीं हैं और न ही कभी लाइमलाइट में आने की कोशिश करते हैं। रेहान पेशे से फोटोग्राफर हैं। मगर, रेहान की सगाई की खबर सुनकर हर कोई उनकी मंगेतर अवीवा के बारे में जानना चाहता है।

अवीवा का दिल्ली कनेक्शन

अवीवा बेग का परिवार दिल्ली से ताल्लुक रखता है और वाड्रा फैमिली का करीबी माना जाता है। अवीवा ने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है, जिसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की।

Priyanka Gandhi Aviva Baig (1)

अवीवा बेग पर एक नजर

  • रेहान की तरह अवीवा बेग भी फोटोग्राफर और प्रोड्यसर हैं।
  • वो कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पोर्टलों के लिए फोटोग्राफी कर चुकी हैं।
  • अवीवा ‘इंडिया आर्ट फेयर’, ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ समेत कई प्रदर्शनियों का हिस्सा रही हैं।
  • अवीवा अपनी फोटोग्राफी के जरिए कई सामाजिक मुद्दों को भी उठाती रही हैं।
  • अवीवा बेग नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।
  • अवीवा प्रकृति में भी गहरी दिलचस्पी रखती हैं। वो घने जंगल से लेकर ऊंचे पहाड़, समुद्र के किनारे और रेगिस्तान को अपने कैमरे में कैद कर चुकी हैं।

Aviva Baig (2)

रेहान वाड्रा कौन हैं?

रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट हैं, जो 10 साल की उम्र से फोटोग्राफी कर रहे हैं। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं। 2021 में उन्होंने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित ‘डार्क परसेप्शन’ से सोलो प्रदर्शनी में डेब्यू किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here