बिहार की लड़कियों पर भाजपा नेता के बयान से गरमाई सियासत

पटना। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। विपक्षी दल राजद और कांग्रेस के अलावा NDA के साथी दलों जदयू और हम ने भी भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

HAM के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर कीमत लगाने की बात है तो बहुत निंदनीय है। शादी खुशी से होती है। अगर उसे खरीदने की बात कर रहे हैं, तो बहुत गलत है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और क्षमा मांगने की बात होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर हर राज्य में लोग एक-दूसरे राज्य में शादी करते हैं, लेकिन अगर कीमत लगाने की बात है तो यह निंदनीय है। शादी, कीमत से नहीं बल्कि पारस्परिक सौहार्द से होती है।

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रह हैं, “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीदेवी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां 23 दिसंबर को साहू ने शिरकत की थी।

इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को साझा करते हुए साहू की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं।

मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की मानसिकता से जोड़ा है। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

बिहार के सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता ने तो इनाम भी घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड के नेता को पकड़कर बिहार लाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये इनाम दूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here