आखिर कोरियन लहर का इतना क्रेज क्यों? बच्चों की ‘दुनिया’ में क्या चल रहा

गाजियाबाद: फूड हो, फैशन हो, वेबसीरीज या फिर पॉप, आज के युवाओं पर कोरियन कल्चर का इन्फ्लुएंस काफी दिख रहा है। गाजियाबाद स्यूसाइड केस में भी कोरियन गेम का नाम सामने आ रहा है। देश के युवाओं में कोरियन कल्चर से इतने मजबूत कनेक्शन की वजह जानने के लिए हमने कुछ युवाओं से बात की। दरअसल, गाजियाबाद में तीन बहनों की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या मामले में भी कोरियन लहर कनेक्शन सामने आ रहा है। इसके बाद इस पर चर्चा तेज हो गई है। गाजियाबाद एक उदाहरण के तौर पर सामने आ रहा है। बच्चियों के सुसाइड नोट इसकी तस्दीक कर रहे हैं। यह सुसाइड नोट बताता है कि आपके बच्चों की दुनिया में क्या चल रहा है।

Advertisement

क्या कहते हैं यूथ?

‘कोरियन पॉप (K-Pop), कोरियन ड्रामा (K-Dramas), कोरियन गेम्स और जापानी एनिमे (Anime) की तरफ बढ़े आकर्षण की सबसे अहम वजह है उनका यूथ को टारगेट करना।’ यह कहना है 17 साल के अबीर का। वह कहते हैं, ‘K-Dramas में दोस्ती, स्कूल-कॉलेज की लाइफ दिखाई जाती है, जिनसे हम खुद को सीधे कनेक्ट कर पाते हैं। उनके सिंगर्स भी ऐसे गाने गाते है, जो यूथ के लिए लिखे होते हैं। उनमें हमारे लिए मैसेज होते है, जैसे-मजबूत दोस्ती रखो, दोस्ती को अच्छे से निभाओ, अपने सपनों को पूरा करो।

अबीर का कहना है कि हम जो देखेंगे, जो पसंद करेंगे, आखिर फिर वही तो करेंगे। इसी वजह से कोरियन खाना (K-Food) हमारे बीच काफी पसंद किया जा रहा है। हम ऑनलाइन या कैफे में बैठकर भी रामयॉन, किमबाप (Kimbap), सुशी का कोरियन वर्जन जैसा खाना पसंद करते है।’

वहीं, Hangul (कोरियन भाषा) सीख रहीं 21 साल की आयुषी यादव का कहना है, ‘कोरियन सिंगर्स ग्रुप में गाते हैं। मजबूत दोस्ती, अच्छी लाइफ जीने की बात करते हैं। साथ ही उनके ड्रामा में दिखने वाले लड़कों को बहुत ही चार्मिंग तरीके से पेश किया जाता है। हमारे देश में फिल्में और गाने यूथ को टारगेट करके कम ही बनाई जाती हैं। यही वजह है कि हम उन्हें देखना ज्यादा पसंद करते हैं।’

ऐसे हुई शुरुआत

कोरियन कल्चर की तरफ बढ़ता आकर्षण अस्थायी नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति को अपनाने का एक इशारा है। हॉल्यू (Hallyu) या कोरियन लहर के रूप में पहचाना जाने वाला यह घटनाक्रम पूर्वोत्तर के राज्यों से शुरू होकर पूरे देश पर छा चुका है। देश में इसकी शुरुआत 2000 के दशक में मणिपुर जैसे राज्यों से बताई जाती है, जहां के लोगों ने उस वक्त कोरियन कटेंट देखना शुरू कर दिया था।

कोविड की वजह से लॉकडाउन के दौरान यह लहर पूरे देश पर छा गई। घर में बंद हुए लोगों, खासकर युवाओं ने नेटफ्लिक्स और अन्य दूसरे प्लैटफॉर्म पर इन्हें इंटरटेनमेंट का जरिया बनाया और तब से शुरू हुई यह लहर बढ़ती ही चली गई।

तब बजती है खतरे की घंटी

आज के यूथ की पूरी दुनिया जब उनके मोबाइल में आ चुकी है तो क्या परिवार और क्या स्कूल … बस इनकी अपनी ही दुनिया। खतरा तब होता है, जब कोई इनका इतना ज्यादा ऐडिक्ट हो जाए कि उसे किसी और से कोई मतलब ही न रहे। जब पानी सर से ऊपर जाता है और पैरंट्स को लगता है कि अब बहुत हो गया, तब वे उनसे उनका मोबाइल छीन लेते है। ऐसे में उन्हें महसूस होने लगता है कि उनका दम घुट रहा है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

टू लाइफ स्टोरी- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है, रीड नाउ ….. आई एम रियली सॉरी … सॉरी पापा। लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे करी, हमसे हमारी जान छुड़वाने की। तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे .. लो अब देख लिया सबूत। अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के. पॉप हमारी जान है। जितना हम कोरियन एक्टर और के. पॉप ग्रुप को चाहते थे न, उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे। कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ और भी ऐसा था जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चाहते थे। तुम लोगों के लिए ऑप्शन लिखे हुए हैं।

1. कोरियन एक्टर और के-पॉप ऑल ग्रुप एंड कोरियन मूवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा
2. चाइनीज एक्टर और चाइनीज सॉन्ग, चाइनीज मूवीज. प्लस चाइना बीएल
3. थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सोम्स और थाइ मूवीज प्लस थाई बीएल ड्रामा
4. जापान एक्टर एंड जापानी सॉन्ग और जापानी मूवीज .. प्लस जापान बीएल ड्रामा
5. अमेरिका एंड लंडन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स
6. इंग्लिश आल सॉन्ग्स हॉलिवुड ऑल सॉन्गस
7. पोपी प्ले टाइम गेम ऑल ऑफ कैरेक्टर्स
8. द बेबी इन येलो गेम
9. इविल नन
10. आइसक्रीम मेन गेम
11. आइस गेम
12. टैक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्जवल गेमर्स)
13. डोरेमॉन कार्टून
14. शिन चेन कार्टून
15. पीजे मास्क कार्टून
16. मशा एंड द बीयर कार्टून
17. शिमर एंड शाइन कार्टून
18. पापा पीग कार्टून
19. प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जैसमीन एंड रूपानजल मूलानन्द ऑल ऑफ प्रिंस एंड प्रिसिंस

तो यह हमारी पसंदीदा चीजें थीं जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे और कोरियन और के. पॉप तो सबसे पहले। सच तो यह था कि हम तीनों ही भाई को अपना बनाना चाहते थे, पर तुम लोगों ने मौका ही नहीं दिया। हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए जिएं इस दुनिया में… नहीं भाई नहीं… मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी … और शादी के नाम से तो हमारे दिल मे टेंशन होती थी। हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन को और शादी इंडिया के आदमी से… कभी नहीं ऐसी तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी… तो इसलिए हमने खुदखुशी कर ली। सॉरी पापा।

बहनें लंबे समय से मोबाइल फोन पर कोरियन गेम और ड्रामा सीरियल देखकर कोरियन कल्चर के हिसाब से व्यवहार करने लगी थीं। इससे परेशान होकर 15 दिन पहले पिता ने मोबाइल फोन छीनकर बेच दिया तो तीनों मानसिक तनाव में आ गईं और मंगलवार रात करीब पौने दो बजे नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आठ पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

सामूहिक आत्महत्या करने वाली तीनों बहनों का सुसाइड नोट कोरियन स्टार्स के प्रति दीवानगी की इंतहा और पारिवारिक परिस्थितियों को बयां कर रहा है। रहन-सहन से लेकर लाइफ स्टाइल, पहनावा और हेयर स्टाइल भी तीनों ने वैसा ही कर लिया था।

उन्होंने अपने नाम मारिया, एलिजा व सिंडी रख लिए थे। तीनों अपनी तीन साल की छोटी बहन देव्यांशी उर्फ देवु को भी कोरियन लवर बनाना चाहती थीं। इस बात को लेकर उन्हें परिजनों से मार भी पड़ती थी। इससे तीनों नाराज रहती थीं।

वहीं, घर पर अक्सर रहने वाली छोटी मासी टीना को वह मम्मी कहती थीं। बकायदा इस बात का उन्होंने सुसाइड नोट में जिक्र भी किया है। कोरियन सामग्री को देखकर वह कोरियन स्टार्स के प्रति भावनात्मक रूप से इतना समर्पित हो गई थी कि उन्हें ही अपना सब कुछ मान लिया था।

वहीं, खासकर कोरियन स्टार के-पॉप के प्रति तीनों की इतनी दीवानगी थी कि कुछ भला-बुरा सुनना भी उन्हें रास नहीं आता था। तीनों देवु को बहुत प्यार करती थीं।

उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह देवु को कोरियन लवर बनाना चाहती हैं, लेकिन आप लोगों ने मौका नहीं दिया। आपने देवु को बॉलीवुड का बना दिया। उसे कार्टून किरदार अमायरा, अक्षिता और अनाया के बारे में बता दिया, लेकिन इनसे हम नफरत करते थे।

वहीं, जब हम देवु को अपने के-पॉप और कोरियन रिश्तेदारों के बारे में बताते और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भइया है तो तुम लीनो भइया और कुईना दीदी बोलना गलत बताते थे। तभी टीना मम्मी आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढाई-लिखाई भी सिखा दिया करो, उसे भी अपनी तरह कोरियन बनाओगे।

यह बात बुरी लगी तो हमने देवु को अपना दुश्मन मान लिया और उसे खुद से अलग कर दिया। हमने देवु और टीना से कह दिया कि हम कोरियन और के-पॉप हैं। तुम इंडिया और बॉलीवुड हो। हम तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में नहीं आए हैं और मार से बढ़िया तो हमें मौत अच्छी लगेगी। हम जितना के-पॉप व कोरियन स्टार को चाहते थे, उतना तुम घरवालों को भी नहीं चाहते। कोरियन हमारी जान हैं।

72563668

इस सामग्री को देखकर बन गईं थीं कोरियन लवर

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि कोरियन एक्टर, के-पॉप ऑल ग्रुप एंड कोरियन मूवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा, चाइना एक्टर, सांग व मूवीज प्लस चाइना बीएल ड्रामा, थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सांग व थाई मूवीज प्लस थाई बीएल ड्रामा, जापान एक्टर एंड जापान सांग और जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा, अमेरिका एंड लंदन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स, इंग्लिश आल सांग हॉलीवुड आल सांग, पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करैक्टर्स, द बेबी इन येलो गेम, इविल नन, आइसक्रीम मेन गेम, आइस गेम, टैक्नो गेमर्स गेम प्ले, डोरेमोन कार्टून, शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून, मशा एंड द बीयर कार्टून, शिमोर एंड शाइन कार्टून, पापा पीग कार्टून, प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानन्द आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस हमारी पसन्दीदा चीजें थीं, जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here