तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, दूसरे नंबर पर BRS

हैदराबाद: तेलंगाना म्युनिसिपल इलेक्शन में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने ज्यादातर सीटें जीत ली हैं और म्युनिसिपैलिटी और कॉर्पोरेशन पर कब्जा कर रही है। इस महीने की 11 तारीख को कुल 116 नगरपालिका और 7 नगर निगम के लिए चुनाव हुए थे। शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किए गए। ज्यादातर नगर निकाय में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया। इसके बाद कई जगहों पर किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में पार्टियां उन सीटों को सुरक्षित करने और चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए रणनीति बना रही हैं। इस सिलसिले में वे न सिर्फ जीतने वाले पार्षद को उनकी सीट हारने से बचाने की कोशिश कर रही हैं, बल्कि वे निर्दलीय और दूसरी पार्टी के पार्षद को भी अपनी ओर मोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisement

कांग्रेस ने चली आंधी
तेलंगाना की कुल 116 नगरपालिकाओं में 2582 वार्ड के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 1347 वार्ड जीते। वहीं बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) पार्टी ने 717 वार्ड जीते। बीआरएस ने 13 नगर पालिकाओं में गुलाबी झंडा फहराया। दूसरी ओर बीजेपी ने 261 वार्ड जीते। 256 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। अब तक 38 नगर पालिकाओं में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिले। इसलिए मामला लटका हुआ है। वहीं यह भी ध्यान देने वाली बात है कि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी (AIFB) ने महबूबनगर जिले की वड्डेपल्ली नगर पालिका जीती है।

7 में से 4 नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अब तक जारी नतीजों में 7 में से चार नगर निगम जीते हैं। उसे मंचेरियल, रामागुंडम और नलगोंडा में जीत मिली है। कोठागुडेम कॉर्पोरेशन में 60 डिवीजनों में से कांग्रेस और CPI ने 22-22 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही कोठागुडेम कॉर्पोरेशन मेयर चेयरमैन का चुनाव काफी रोमांचक हो गया है। बीआरएस के CPI को समर्थन देने की घोषणा से राज्य की राजनीति दिलचस्प हो गई है। दूसरी ओर करीमनगर कॉर्पोरेशन के 66 डिवीजनों में से बीजेपी ने 30, कांग्रेस ने 14, बीआरएस ने 9, निर्दलीयों ने 8, एमआईएम ने 3 और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 2 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस की जीती नगरपालिकाएं
नेरेदुचेरला, हुज़ूरनगर, हलिया, कोडाद, नंदीकोंडा, चंदूर, चित्याला, भूतपुर, धर्मपुरी, भीमिंगल, बिचकुंडा, बांसवाड़ा, येलारेड्डी, चोप्पाडंडी, सुल्तानाबाद, चेन्नूर, मंथनी, हुस्नाबाद, मरिपेडा, दोर्नाकल, नारायणखेड़, संगारेड्डी, अंदोलू-जोगीपेट, सदाशिवपेट, रामायमपेट, हुज़ूराबाद, कोल्लापुर, कलवाकुर्थी, मद्दुर, पेब्बेरू, स्टेशनघनपुर, मधिरा, अश्वरावपेट, इलेंदु, मुलुगु, यादिगिरीगुट्टा, अलेरू

बीआरएस की जीती नगरपालिकाएं
गड्डापोथारम, इंद्रेशम, ऐजा, थोरूर, इब्राहिमपट्टनम, तिरुमलागिरी, अमंगल, सिरसिला, गजवेल, चेरयाला

फॉरवर्ड ब्लॉक की जीती नगरपालिका
वड्डेपल्ली

किसी को बहुमत नहीं मिलने वाली नगर पालिकाएं
देवरकद्रा, आलमपुर, देवरकोंडा, अलीबाद, कोहिर, केसमुद्रम, आसिफाबाद, अमरचिंता, गडवाला, क्याथनपल्ले, जनगामा, जिन्नाराम, नरसापुर, जम्मीकुंटा, वेमुलावाड़ा, रायकल, ज़हीराबाद, बेल्लमपल्ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here