1 लाख के बना दिए 3.46 करोड़ रुपये, पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले कुछ समय में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि ऐसे समय में भी कई शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इन्हीं में एक मल्टीबैगर स्टॉक ऐसा है जिसने निवेशकों के एक लाख रुपये को करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये में बदल दिया है। इतना रिटर्न देने में इस शेयर को सिर्फ 5 साल लगे। एक दिन पहले ही यह शेयर अपने 52 हफ्ते के शिखर पर पहुंचा था। इस शेयर का नाम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Ltd) है। कंपनी का नया नाम नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Nurture Well Industries Ltd) है, लेकिन स्टॉक मार्केट में यह शेयर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से ही लिस्ट है।

Advertisement

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर में बुधवार को उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह इसमें तेजी आई लेकिन शेयर मार्केट बंद होने से कुछ देर पहले यह गिर गया। मंगलवार को यह शेयर 45.10 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को यह मुनाफे के साथ 45.60 रुपये पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 45.80 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें गिरावट आती गई। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अंत में यह शेयर बुधवार को मामूली तेजी के साथ 45.13 रुपये पर बंद हुआ।

6 महीने में दोगुने से ज्यादा रिटर्न

यह शेयर निवेशकों को लगातार जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 20 फीसदी रहा है। वहीं 6 महीने में इसने निवेश की हुई रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। 6 महीने पहले इस शेयर की कीमत 21.23 रुपये थी। अब यह शेयर 45.13 रुपये पर है। ऐसे में 6 महीने में इसका रिटर्न करीब 113 फीसदी रहा। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज करीब 2.13 लाख रुपये होती। यानी आपको एक लाख रुपये के निवेश पर मात्र 6 महीनों में ही 1.13 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

5 साल में बनाया करोड़पति

यह शेयर निवेशकों को 5 साल में करोड़पति बना चुका है। उस समय इसकी कीमत 13 पैसे यानी एक रुपये से भी कम थी। अब यह शेयर 45.13 रुपये पर आ गया है। ऐसे में इसने 5 साल में निवेशकों को 34600% से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम बढ़कर आज 3.46 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। यानी आप एक लाख रुपये निवेश करके 5 साल में करोड़पति बन चुके होते।

क्या है कंपनी का काम?

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पुराना नाम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) नोएडा में स्थित है। इसकी स्थापना 1995 में हुई थी। यह कंपनी ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और बेकरी प्रोडक्ट बनाती और बेचती करती है। साथ ही यह राजस्थान में एक आधुनिक बिस्किट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी चलाती है। यहां इसकी सहायक कंपनी नर्चर वेल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से रिचलाइट, फनट्रीट और कैनबरा जैसे ब्रांडों का प्रोडक्शन किया जाता है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 1050.80 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here