जयशंकर ने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री को दी बधाई तो ढाका से आया जवाब

ढाका: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभाग का बंटवारा किया है। उन्होंने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे खलीलुर रहमान को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बधाई दी है, जिस पर अब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने जवाब आया है।

Advertisement

बांग्लादेश ने जवाब में क्या लिखा

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जयशंकर के पोस्ट को शेयर कर लिखा, “बांग्लादेश, नए बने विदेश मंत्री को माननीय भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की बधाई और प्यार भरी भावनाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता है। लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और दो लोगों के बीच कई तरह के रिश्तों को देखते हुए, ढाका, बांग्लादेश और भारत के बीच इज्जत, बराबरी, आपसी भरोसे और सम्मान के आधार पर अच्छे, शांतिपूर्ण, खुशहाल रिश्तों और असरदार रिश्तों पर मिलकर काम करने की उम्मीद करता है।

जयशंकर ने दी थी बधाई

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बांग्लादेश का विदेश मंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बांग्लादेश के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर डॉ. खलीलुर रहमान को बधाई। आपसी तरक्की और खुशहाली के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।”

खलीलुर रहमान कौन हैं?

खलीलुर रहमान बांग्लादेश के रिटायर्ड डिप्लोमेट हैं। वह कनाडा में बांग्लादेश के हाई कमिश्ननर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय में कोरोनाकाल के समय चीफ कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई भी की है। इसके अलावा उन्होंने जेएनयू से पब्लिक हेल्थ में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन में भी काम कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here