देशभर के फर्जी विश्वविद्यालयों पर एक्शन, 12 राज्यों तक फैला फ्रॉड नेटवर्क

नई दिल्ली। देश में शिक्षा माफिया के हौसले किस तरह से बुलंद है, इसका अंदाजा फैलते फर्जी विश्वविद्यालयों से लगाया जा सकता है। जिनकी मौजूदगी दो साल पहले तक सिर्फ आठ राज्यों तक सीमित थी लेकिन अब यह 12 राज्यों तक पहुंच गई है।

Advertisement

वहीं फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी पिछले दो सालों में 20 से बढ़कर 32 तक पहुंच गई है। जिन नए राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों ने दस्तक दी है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। फर्जी विश्वविद्यालयों के इस फैलते जाल के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों को लेकर सतर्क किया है।

साथ ही कहा है कि वह इन फर्जी विश्वविद्यालयों में भूलकर भी प्रवेश न लें। यूजीसी ने यह निर्देश बेंगलुरु ( कर्नाटक ) में ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी नाम से संचालित हो रहे फर्जी संस्थान को लेकर जारी किए गए अलर्ट के साथ दिए है।

UGC (2)

कैसे पता करें फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

साथ ही छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वह प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जरूर देंखे। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर यूजीसी सिर्फ उनकी सूची जारी करने भर की औपचारिकता निभाता है। उनके बाद वह नहीं देखता है कि कहां क्या हो रहा है।

वहीं गांव-गांव तक अपना जाल फैला चुके फर्जी विश्वविद्यालय हर साल हजारों छात्रों को अपना शिकार बना रहे है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 32 फर्जी विश्वविद्यालयों में 12अकेले दिल्ली में मौजूद है कुछ तो यूजीसी से कुछ मीटर की दूरी पर संचालित हो रहे है।

मौजूदा समय में जिन 12 राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय मौजूद है, उनमें दिल्ली में 12, उत्तर प्रदेश में चार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में दो-दो, जबकि हरियाणा, राजस्थान, झारखंड व अरुणाचल प्रदेश में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है।

प्रमुख राज्यों में इन नामों से चल रहे है फर्जी विश्वविद्यालय

दिल्ली में:-

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यू ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ साइंस
  • कर्मशियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  • यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी
  • वोकेशनल यूनिवर्टसिटी
  • एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ एम्प्लायमेंट
  • अध्यात्मिक विश्वविद्यालय
  • व‌र्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी
  • इंस्टीटूयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
  • माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नालाजी व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट सोल्यूशन।

पश्चिम बंगाल में:-

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टनेटिव मेडिसन
  • इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च।

उत्तर प्रदेश में:-

  • गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग
  • महामाया टेक्नीकल विश्वविद्यालय नोयडा
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी
  • अलीगढ़ व भारतीय शिक्षा परिषद भारत भवन लखनऊ।

हरियाणा में:-

  • मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद।

झारखंड:-

  • दक्ष यूनिवर्सिटी, रांची।

विदेशी विश्वविद्यालयों की भी ओढ़ रहे है चोला

देश में विदेशी विश्वविद्यालयों के दस्तक देने के साथ ही फर्जी विश्वविद्यालयों ने भी अब विदेशी विश्वविद्यलायों का चोला ओढ़कर अपना जाल फैलाने में जुटे है।

UGC (3)

पिछले दिनों श्रीलंका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने यूजीसी को पत्र लिखकर उनके नाम व लोगो से महाराष्ट्र में संचालित हो रहे ऐसे ही एक फर्जी विश्वविद्यालय का शिकायत की थी। जिसके बाद यूजीसी ने छात्रों व अभिभावकों से इस फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर सतर्क किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here