ओटीटी रिलीज़ के बाद तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी पर नेटिज़न्स ने लुटाया प्यार

मुंबई। ओटीटी पर रिलीज़ होते ही ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को दर्शकों से नई सराहना मिल रही है।विशेष रूप से सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स दिल से रिएक्शंस, मीम्स और रिव्यू साझा कर रहे हैं। इमोशनल परफॉर्मेंस, हल्की-फुल्की रोमांस और चार्ट-फ्रेंडली म्यूज़िक के चलते फिल्म डिजिटल ऑडियंस के दिलों को छूती नज़र आ रही है। कई दर्शकों ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है कि दोनों की केमिस्ट्री ‘बहुत, बहुत अच्छी है’ और यही नहीं फिल्म के खूबसूरत लोकेशंस देखकर उन्होंने क्रोएशिया को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जोड़ लिया है। एक अन्य दर्शक ने कार्तिक के परफॉर्मेंस आर्क को सराहते हुए लिखा है कि उन्हें उनके किरदार का मज़ेदार, चार्मिंग पक्ष भी पसंद आया और इमोशनल सीन्स में वे भावुक भी हो गए। उन्होंने लोगों से अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म ज़रूर देखने की अपील की है। जैकी श्रॉफ के साथ कार्तिक के सीन्स को भी खास तौर पर सराहा गया है। एक फैन ने लिखा है कि दोनों ने ‘दिल जीत लिया’, जबकि किसी ने लिखा है कि इमोशनल सीक्वेंस, खासकर जैकी श्रॉफ के साथ कार्तिक के सीन इतने असरदार थे कि वे कार्तिक को गले लगाना चाहते थे। फिल्म का म्यूज़िक भी चर्चा में रहा।
एक यूज़र ने कॉमेडी और इमोशन के बीच कार्तिक के बैलेंस की तारीफ की और साउंडट्रैक की भी सराहना की, खासतौर पर टाइटल ट्रैक और लकी अली का गाना ‘दिल मुसाफिर’। हालांकि इन सभी रिव्यूज़ में कुछ में फैंस ने उनकी आलोचना भी की है, लेकिन अधिकतर में कार्तिक के काम की तारीफ लिखी थी।
एक नेटिज़न ने फिल्म को एवरेज बताते हुए भी कहा कि कार्तिक ने अपना “100%” दिया, तो किसी ने 7/10 रेटिंग देते हुए लिखा कि रिलीज़ से पहले कार्तिक और अनन्या को बेवजह जज किया गया था। फिल्म को ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट बताते हुए एक दर्शक ने ओटीटी पर इसे मिस न करने की सलाह भी दी है और लिखा है कि यह रोम-कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब चर्चा बटोरेगी।
कुछ लोगों ने यह भी लिखा है कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बाद निर्देशक समीर विद्वन्स के साथ कार्तिक की यह साझेदारी एक बार फिर सफल साबित हुई है। कुल मिलाकर, दर्शकों का मानना है कि यह एक स्वीट, फील-गुड रोमांटिक एंटरटेनर है, जिसमें खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी, यादगार गाने, कार्तिक-अनन्या की ज़बरदस्त केमिस्ट्री और प्यार पर मॉडर्न लेकिन फैमिली-ओरिएंटेड नज़रिया सब कुछ था। ऐसे में दर्शकों की तारीफों के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ओटीटी पर भी अपनी “दूसरी पारी” का भरपूर आनंद लेती दिख रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here