ऑपरेशन नुमखोर: 15000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टैक्स चुकाए भारत में घुसी

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन नुमखोर’ इस समय चर्चे में है। पहली बार सुनने में यह शब्द भले ही अजीब लग सकता है लेकिन बता ये गाड़ियों की तस्करी से जुड़ा ऑपरेशन है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के तहत चलाए गए ‘ऑपरेशन नुमखोर’ ने एक बड़े टैक्स चोरी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इसके तहत भूटान से 15,849 लग्जरी गाड़ियों को बिना कस्टम ड्यूटी और टैक्स चुकाए भारत में दाखिल किया गया। ‘नुमखोर’ भूटानी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ ‘वाहन’ होता है।

Advertisement

क्या है ‘ऑपरेशन नुमखोर’

यह ऑपरेशन फिल्मी दुनिया तक पहुंच गया है, जहां कई मलयालम सितारों के नाम इससे जुड़ रहे हैं। जांच की शुरुआत केरलम से हुई, जहां 35-40 लग्जरी कारों की शुरूआती जांच ने पूरे मामले को सामने लाया। नेशनल व्हीकल रजिस्ट्री के डिजिटल ऑडिट में फर्जी दस्तावेजों और नकली डिस्पोजल सर्टिफिकेट का खुलासा हुआ। गाड़ियों को पुरानी, सेना से बेची गई या दूतावास/मंत्रालय से जुड़ी बताकर फर्जी कागजात तैयार किए गए। इनमें हाई-क्वालिटी नकली डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल हुआ, जो असली जैसे लगते थे।

रैकेट का मोडस ऑपरेंडी

इस रैकेट का मोडस ऑपरेंडी काफी चालाक था। भूटान से सटी पूर्वोत्तर सीमा के रास्ते लग्जरी कारें भारत लाई गईं। इन्हें हिमाचल प्रदेश या अन्य जगहों पर रजिस्टर कराया गया ताकि भारी कस्टम ड्यूटी बचाई जा सके। असम में अकेले 464 ऐसे वाहन रजिस्टर्ड पाए गए। केरल में अब तक 50 से ज्यादा गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं। सरकार को इस रैकेट से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

फिल्मी सितारों से कनेक्शन

इस मामले में कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि इन स्टार्स ने नियमों को दरकिनार कर फर्जी तरीके से लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। हालांकि ये फिल्म स्टार्स कौन हैं, ये सामने नहीं आ सका है।

CBIC का एक्शन

20-21 अप्रैल 2026 को केरलम के मुन्नार में भारत-भूटान जॉइंट ग्रुप ऑफ कस्टम्स की 7वीं बैठक हुई। इसमें CBIC के स्पेशल सेक्रेटरी योगेंद्र गर्ग और भूटान के सोनम जामत्शो ने सह-अध्यक्षता की। बैठक में तस्करी रोकने के लिए सख्त सुरक्षा उपायों और सीमा जांच को मजबूत करने पर चर्चा हुई। ऑपरेशन नुमखोर अब पूरे देश में फैला गया है। कस्टम और डीआरआई अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं। जांच आगे बढ़ रही है और और भी बड़े नाम सामने आने की आशंका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here