लखनऊ। लॉकडाउन में किसान-मजदूर, छोटे व्यापारियों की माली हालत खराब हो गयी है। सरकार की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं हुई है, वहीं प्रदेश में वापस आ रहे मजदूरों से सरकार ने मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस ने जब भी मजदूरों की मदद करना चाही, सरकार ने मजदूर विरोधी रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करवा रही है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने शुक्रवार को कही।
उन्होंने कहा कि गरीब विरोधी योगी सरकार हमारी सेवाभाव से बौखला गयी है और हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही है। हम इन मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। पंकज मलिक ने कहा कि अब तक कांग्रेस 90 से ज्यादा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। इलाहाबाद में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत 13 अन्य, पट्टी से पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू आदि पर मुकदमा दर्ज हुआ है। योगी सरकार ने मजदूरों की सेवा करने की जगह मजदूरो की मदद करने वालो को निशाना बना रही है। इन फर्जी मुकदमों से हमारा सेवा कार्य नहीं रुकेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस ने मजदूरों की मदद के लिये बसे भी बॉर्डर में लगवाई थी। सरकार को भेजी वाहनों की लिस्ट में 1032 बसें थी। हमने एक-एक नम्बर दोबारा चेक किया है, लेकिन आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के मजदूरों, श्रमिक भाईयों के साथ छल किया है। प्रदेश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।
उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर जेल भेजा जाना सरकार की तानाशाही और गरीब और मजदूर विरोधी मानसिकता उजागर करती है। पूरी पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन और एकजुटता में खड़ी है।
Advertisement