इजरायल पर अब एक साथ हूत‍ियों और ईरान ने क‍िए हमले, दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

तेल अवीव: इजरायल पर देर रात से ईरान और यमन की तरफ से हमले किए जा रहे हैं। यमन के बाद ईरान ने एक बार फिर से भारतीय समय के मुताबिक करीब 9 बजकर 45 मिनट के आसपास इजरायल की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले ईरान के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर आज सुबह हमले किए थे। इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि सोमवार तड़के यमन से इजरायल की तरफ दागी गई एक मिसाइल को रोक दिया गया है।

Advertisement

ताजा हमलों को लेकर आईडीएफ ने कहा है कि खतरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले कुछ मिनटों में होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में मोबाइल फोन पर सीधे शुरुआती निर्देश जारी किए। इसके लोगों से अगले निर्देश तक बंकरों में ही रहने को कहा है। इससे पहले इजरायली शहरों गुश डैन इलाके, शेफेलाह और लाचिश में सायरन बजने के आवाज सुने गये हैं। ये ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए थे और उसके बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल में बैलिस्टिक मिसाइल हमले कर दिए। ईरान के हमले के बाद इजरायल ने भी ईरान में कम से कम तीन जगहों पर हमले किए हैं।

Iran launches missiles at Israelईरान ने देर रात इजरायल पर किए बैलिस्टिक मिसाइल हमले।

 

इजरायल पर एक साथ यमन और ईरान से हमले

इन हमलों से 8 अप्रैल से शुरू युद्धविराम समझौता खतरे में पड़ गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हवाले से बताया कि इससे पहले इजरायल ने रात भर बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करके ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया। IDF ने पहले कहा था कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के निर्देश पर इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के आतंकी शासन से जुड़े सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

ईरानी मीडिया ने तेहरान, तबरीज़ और इस्फ़हान समेत कई शहरों में धमाकों की खबर दी है। ईरानी ब्रॉडकास्टर ने भी तबरीज़ और इस्फ़हान में धमाकों की जानकारी दी जबकि इराक में ईरान-समर्थक मिलिशिया से जुड़े सबरीन न्यूज ने कराज में धमाकों की रिपोर्ट दी है। ये हमले तब हुए जब पेंटागन ने कहा कि उसे जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइलों या ड्रोनों के संकेत मिले हैं। जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकियों को सुरक्षित इलाकों के पास रहने की चेतावनी दी। इजरायली मीडिया के मुताबिक मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सर्विस का कहना है कि उसे यमन से हुए मिसाइल हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है।

इजरायली राजदूत ने किया इजरायल के पलटवार का समर्थन

मीडिया रिपोर्ट्स में सर्विस के हवाले से कहा गया है कि वे एक ऐसे व्यक्ति का इलाज कर रहे थे जो सुरक्षित जगह की ओर भागते समय गिर गया था। सेना ने कहा कि हमले बंद हो गये हैं और लोग सुरक्षित रूप से शेल्टर से बाहर आ सकते हैं। वहीं अमेरिका में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने ईरान के हमलों और इजरायल के पलटवार को लेकर कहा ‘कोई भी स्वाभिमानी देश’ इजरायल के खिलाफ ईरान के मिसाइल हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। एक्स पर एक पोस्ट में लीटर ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल के हवाई हमले उसकी जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल लॉन्च साइटों और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे के अलावा अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here