अकेले लड़ते रहे श्रेयस अय्यर! वैभव, ईशान, तिलक, अभिषेक सब हो गए फेल

नई दिल्ली: कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने गुरुवार को काउंटी ग्राउंड में जारी टी20 सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 159 रन का टारगेट रखा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम किया और अगले मुकाबले को 125 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। कप्तानी में भले ही अय्यर ने कुछ खास ना किया हो, लेकिन उनका बल्ला अब रंग में आता हुआ नजर आ रहा है।

Advertisement

टीम इंडिया के बल्लेबाज रहे फेल

गुरुवार को ब्रिस्टल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ 2.4 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की। वैभव 10 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 15 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम ने ईशान किशन (4) का विकेट भी खो दिया।

श्रेयस अय्यर ने संभाला मोर्चा

भारतीय टीम 33 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी की। अभिषेक 14 गेंदों में 16 रन जुटाकर आउट हुए। इसके बाद अय्यर ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 53 रन जोड़े। दुबे ने 23 गेंदों में 2 चौकों के साथ 22 रन बनाए। तिलक वर्मा (11) के साथ कप्तान अय्यर ने 18 गेंदों में 29 रन की साझेदारी की। अय्यर 49 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन बनाकर नाबाद रहे।

मेजबान टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here