ईरान पर तीसरी बार अमेरिकी हमला, बंदर अब्बास तबाह

तेहरान: अमेरिका ने गुरुवार शाम को एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले किए हैं। इस बार ईरान की पोर्ट सिटी बंदर अब्बास को निशाना बनाया गया है। बंदर अब्बास से कई धमाकों की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी हमलों में ईरानी सेना और IRGC से जुड़े मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्टर को निशाना बनाया गया है। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के सहयोगी अरब देशों जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हवाई हमले किए हैं।

Advertisement

ईरान की न्यूज एजेंसी ने क्या बताया?

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट पर बसे ईरानी पोर्ट सिटी बंदर अब्बास में और धमाके सुने गए हैं। एजेंसी ने इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि धमाकों वाली जगहों के काले धुएं के गुबार उठते नजर आए हैं। बंदर अब्बास ईरान के होर्मोज्गान प्रांत की राजधानी है और फारस की खाड़ी के नजदीक स्थित है। यह ईरान का आर्थिक, सैनिक और व्यापारिक दृश्टि से महत्वपूर्ण एक बंदरगाह शहर है।

ईरान ने किए जवाबी हमले

ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों और बुनियादी ढांचे पर जवाबी हमला किया है। आईआरजीसी ने बहरीन, कुवैत और कतर पर हमले करके जवाबी कार्रवाई की, जहां अमेरिकी सैन्य संपत्तियां स्थित हैं। कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने आरिफजान और अली अल सलेम और बहरीन में जुफैर और शेख ईसा को निशाना बनाया गया है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह चोट मलबा गिरने से लगी और घायल को अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को जॉर्डन की सेना ने कहा कि देश भर में सायरन बजने के बाद उन्होंने अपने हवाई क्षेत्र में ईरान की आठ मिसाइलों को रोका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here