आकांक्षा चमोला ने जब से ‘लॉक अप 2’ में गौरव खन्ना संग तलाक का खुलासा किया और बताया कि वो 18 महीनों से अलग रह रहे हैं, तब से हड़कंप ही मच गया। आकांक्षा ने फिर अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर एक और बम फोड़ दिया। इसके बाद से आकांक्षा तो यूजर्स और बाकी कंटेस्टेंट्स के निशाने पर आई हीं, गौरव खन्ना के लिए भी बातें बनने लगीं। अब गौरव 9 जुलाई के एपिसोड में ‘लॉक अप 2’ में आए।
उन्होंने आकांक्षा चमोला संग अपने रिलेशनशिप पर बात की और कहा कि लोगों ने उनके अलग होने पर गलत नैरेटिव बना लिया है। जो कहा, उसे कुछ और ही समझ लिया है। गौरव ने आकांक्षा की सेक्शुअलिटी वाले सीक्रेट पर भी रिएक्ट किया, पर साथ ही यह कहकर भावुक हो गए कि आकांक्षा ने उनकी बैंड बजा दी है। सब लोग उन्हें फेक कह रहे हैं।
गौरव खन्ना ने जैसे ही ‘लॉक अप 2’ में एंट्री की, तो वह आकांक्षा से मिले और बोले, ‘बैंड बजा दिया तूने। पूरी दुनिया बाहर ना… जितने मजे तू करा रही है ना मेरे को बिन मतलब के।’ यह कहकर गौरव भावुक हो जाते हैं, तो आकांक्षा बोलती हैं, ‘रो मत यार। बहुत रोई हूं मैं। मत रुला मेरे को। बताया था ना मैंने तुझे?
गौरव भावुक होकर बोले- रुकना चाहिए था, पर ठीक है तेरा गेम है
इस पर गौरव कुछ पल तक आकांक्षा को देखते रहते हैं और गर्दन ना में हिलाते हुए तलाक के खुलासे वाली बात पर कहते हैं, ‘रुकना चाहिए था जब वो चीज हो जाती। लेकिन ठीक है। ये तेरा गेम है। तू यहां है और अच्छा खेल रही है और मैं तुझे सपोर्ट कर रहा हूं। लेकिन तू रोई क्यों? जब तू इतनी स्ट्रॉन्ग है और नेशनल टीवी पर आकर इतना बड़ा बम फोड़ा। नेशनल नहीं, इंटरनेशनल है। 196 देशों में आता है।’
‘ हमने सिर्फ डिस्कस किया था, कोई पिटिशन साइन नहीं हुई’
गौरव ने आगे कहा, ‘ये वो महीना है जब हम पहली बार मिले थे, 30 जुलाई 2015…समझी? 11 साल और तुमने जो…पर ठीक है। मुझे तुम पर गर्व है।’ इस पर आकांक्षा बोलीं, ‘तो मैंने झूठ थोड़ी ना बोला है?’ गौरव बोले, ‘अभी हमने सिर्फ डिस्कस किया था। कोई पिटिशन साइन नहीं हुई, कुछ नहीं।’ गौरव को रोकते हुए आकांक्षा बोलीं, ‘क्योंकि तुम खतरों के खिलाड़ी के लिए चले गए थे।’
गौरव बोले- खतरे करूं कि अपना दिमाग संभालूं?’
यह सुनकर गौरव कहते हैं, ‘वाह, वाह। मेरे शो में जाने से सात दिन पहले वो बम फोड़ा मेरे पे। वहां मैं खतरे करूं कि अपना दिमाग का वो संभालूं? लेकिन ठीक है। सह लेंगे। तुम अंदर सह रही हो ना?’
गौरव खन्ना बोले- लोगों ने गलत नैरेटिव बना लिया
इसके बाद फराह खान ने गौरव खन्ना और आकांक्षा को अपने जेलर के केबिन में बुलाया और उन्हें आपस में बात करने का मौका दिया। वहां गौरव ने आकांक्षा से कहा, ‘ये इस वक्त की सबसे बड़ी न्यूज है और ये अच्छी जगह नहीं है। हमने डिस्कस किया था मई में, मेरे जाने से पहले। बाहर लोगों को लग रहा है कि हम एक-डेढ़ साल से डायवोर्स्ड हैं। वो कह रहे हैं कि आकांक्षा उस शो में ऑडिशन दे रही थी और मैं सिर्फ सिंपथी के लिए कर रहा था। तो मुझे आना पड़ा।’
‘जो मन में आ रहा है, बना रहे हैं और लिख रहे हैं’
आकांक्षा बोलती हैं, ‘लेकिन मैंने शो में क्लियरली बोला कि हम 18 महीने से अलग रह रहे थे, अभी हमने लीगल किया है शो में मेरी एंट्री से पहले।’ इस पर गौरव बोले, ‘लेकिन लोगों को ऐसा नहीं लगा बाहर। उन्हें लगा है कि हम अलग ही थे, और हम फिर साथ आए। मैं तुम्हें हर जगह अपने साथ लेकर जा रहा हूं तुम्हें फेमस कर रहा हूं और ये सब। मैं मीडिया को अवॉइड कर रहा हूं क्योंकि तुम्हें पता है कि मैं ज्यादा नहीं बोलता।
आकांक्षा के बाइसेक्सुअल वाले सीक्रेट पर बोले गौरव
आकांक्षा बोलीं, ‘अगर लोग इस सच को स्वीकार नहीं कर सकते कि दो लोग मैच्योर रिलेशन में रहकर, बिना कोई फाइट किए हंस-बोलके, खुशी के साथ अलग हो सकते हैं, तो वो उनकी प्रॉब्लम है गौरव। हमने कभी ट्रोल्स को वैलिडेशन दिया ही नहीं।’
गौरव शादी से पहले से जानते थे आकांक्षा की सेक्सुअलिटी
वहीं, फराह खान ने गौरव से कहा कि जब आकांक्षा की सेक्सुअलिटी का सीक्रेट बाहर आया था, तो मैंने उससे पूछा था कि क्या गौरव को पता है, तो आकांक्षा ने बताया कि गौरव को पता था और उसने मुझे एक्सेप्ट किया। इस पर गौरव खन्ना ने फराह से कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें पूरी तरह से पसंद करें। तो, मैं हमेशा से ही ऐसा इंसान रहा हूं।’










