‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की भी निकली हेकड़ी,

क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखने वाली बात है कि आने वाले दिनों में ये दोनों बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड की इस बड़ी रिलीज के सामने कितना टिक पाती हैं।

Advertisement

हाल ही में 10 जुलाई को रिलीज हुई ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। लेकिन शुक्रवार को ‘द ओडिसी’ के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई। अब इन फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

द ओडिसी’ ने पहले ही दिन निकाल दी सबकी हेकड़ी

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ओडिसी’ ने पहले ही दिन 8,413 शोज से करीब 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन एक्टर हिमेश पटेल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। उन्होंने ओडिसियस के भरोसेमंद साथी यूरिलोचस का किरदार निभाया है। फिल्म के शानदार आईमैक्स अनुभव की भी दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं।

धमाल 4′ की कमाई ₹101.50 करोड़ रुपये

करीब 130 से 200 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित बजट में बनी ‘धमाल 4’ की कमाई पर इस फिल्म का असर साफ दिखाई दिया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹101.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने ₹5.50Cr रुपये कमाए। इस फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹18.75 Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक ₹139.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अल्फा’ का निकला दम

वहीं दूसरी ओर करीब 100 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में भी गिरावट जारी है। रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 56.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब₹67.49 करोड़ रुपये है, जबकि दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई करीब ₹95.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here