-
सांसद चंद्रशेखर आजाद और शबाना आजमी धरने पर बैठे
चंद्रशेखर और शबाना आजमी केरल भवन के पास धरने पर बैठ गए हैं। दीपके अभी वहां नहीं है। RAF ने दोनों तरफ से घेर लिया है। आंसू गैस के गोले भी लाए गए हैं। शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ गई है। चंद्रशेखर को उठाने की तैयारी है। ब्लूलाइन पर मेट्रो ट्रेनें लेट चल रही है। -
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में हंगामा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, कुछ पुलिसकर्मी भी हुए घायल, देखिए VIDEO
-
CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल
सीजेपी के प्रोटेस्ट और संसद भवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि, इस दौरान ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में दिल्ली पुलिस के जवान घायल हो गए। -
CJP Protest Latest News: प्रदर्शनकारियों के पास आने पर संसद के गेट कुछ देर के लिए किए गए बंद
संसद भवन के कुछ गेट सोमवार को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए क्योंकि प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने परिसर की ओर मार्च करने का प्रयास किया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लाठीचार्ज किए जाने और आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। संसद के निकट भारतीय रिजर्व बैंक के नजदीक सीजेपी के कम से कम सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भारतीय रिजर्व बैंक के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
Advertisement -
CJP Sansad March Live: संसद मार्च को लेकर बढ़ा बवाल, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद मार्च में सोमवार को शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश में कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। यह कार्रवाई उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच हुई। एहतियात के तौर पर जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने और एग्जिट गेट बंद किए जाने के कारण कई यात्री मेट्रो स्टेशनों के अंदर ही फंसे रहे। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं।
-
संसद थाना मार्ग पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर
संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। ऐसे में भवन के कई गेट बंद कर दिए गए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर संसद मार्ग थाने पहुंच गए हैं। -
संसद का मेन गेट किया गया बंद
प्रदर्शनकारियों के संसद भवन तक पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े। अब संसद भवन के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं। -
CJP Parliament March Live Updates: अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान
सीजेपी के संसद मार्च के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उधर सीजेपी प्रतिनिधिमंडल जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचा है। -
सपा सांसदों संग जंतर-मंतर पहुंची डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी के कई सांसद संसद भवन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पैदल मार्च तक पहुंचे हैं। मार्च में डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज समेत कई सपा सांसद शामिल हैं।
-
CJP Protest Live Updates: अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल
-
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च कर रही हैं
CJP Protest Live Updates: संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, सुरक्षाबलों ने दागे आंसू गैस के गोले
कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ आह्वान पर कई लोग संसद भवन मार्ग तक पहुंच गए हैं। ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं।सीजेपी का दावा, सरकार बातचीत को तैयार, जेपी नड्डा से मिलने के लिए निकला प्रतिनिधिमंडल
-
मुझे संसद मार्च में शामिल होने दें, अस्पताल प्रशासन से बोले सोनम वांगचुक
-
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ़्तर ले जाया जा रहा है
-
CJP की ओर से आज संसद तक मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा जांच कर रही है
-
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई
-
CJP Parliament March Live Updates: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
सीजेपी के संसद मार्च को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा है। जंतर-मंतर से बाहर निकलने पर दिल्ली पुलिस रोक रही है। पुलिस ने अभी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। -
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन वाले मंच पर पहुंचे










