विपक्ष की ओर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
नीट के विरोध में चेन्नई में प्रदर्शन जारी
मेडिकल में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) को रद्द करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चेन्नई में शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहा और सैकड़ों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।
पवन खेड़ा बोले- 22-25 दिन बाद बयान देने से छात्रों की समस्या हल नहीं होगी
संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने छात्रों के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 22-25 दिन बाद ऐसा बयान देने से छात्रों की शिकायतों का समाधान नहीं होगा।
दिल्ली: अभिजीत दिपके ने CJP टीम के सदस्यों को गिरफ्तार करने की जताई आशंका, प्रदर्शनकारियों से पूरे देश में आंदोलन जारी रखने की अपील की
जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर के अंदर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर के अंदर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है।
दिल्ली: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे- CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को ऐलान किया कि जबतक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ नहीं देते हैं हम जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
दिल्ली- संसद में कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने PM मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटा दें।
संसद का मॉनसून सत्र: विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के अंदर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।
हम यह साफ़ करना चाहते हैं कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- CJP
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हम यह साफ़ करना चाहते हैं कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दोपहर 12:30 बजे PM को एक वीडियो जारी करना पड़ा, जिसका मतलब है कि दबाव बहुत ज़्यादा है। PM ने कहा कि वह बहुत सख़्त कार्रवाई करेंगे। सबसे सख़्त कार्रवाई धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही हो सकती है; तभी हम मानेंगे कि आप भारत के युवाओं को लेकर गंभीर हैं। दोपहर 12:30 बजे CCI में जेपी नड्डा जी के साथ बैठक है। उससे पहले, हम सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।”
अमेरिका के रात भर हमले करने के बाद बहरीन में संभावित मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत के बाद सर्च ऑपरेशन बढ़ाए गए और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
‘एकतरफ़ा मन की बात’ के बजाय संसद में बयान दें- खड़गे ने पीएम से कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में बयान देना चाहिए, न कि “एकतरफ़ा मन की बात” करनी चाहिए।
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कल कथित मुख्य आरोपी को क्लीन चिट दे दी, वे किस सख़्त कानून को लाने की बात कर रहे हैं?- राम गोपाल का पीएम मोदी को जवाब
पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख़्त कानून बनाने के वादे वाले वीडियो मैसेज पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि क्या पहले से कोई कानून नहीं था? क्या ऐसे अपराध करने वालों को सज़ा देने के लिए पहले से कोई कानून नहीं था? इसे लागू करने के लिए कौन सी एजेंसी ज़िम्मेदार है? क्या किसी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई हुई है? NEET पेपर लीक मामले में ही, CBI ने कल कथित मुख्य आरोपी को क्लीन चिट दे दी। वे किस सख़्त कानून को लाने की बात कर रहे हैं?”
गुजरात-अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके की नंदनगर सोसाइटी में भारी बारिश के बाद भारी जलभराव
देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और इसकी वजह से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति ने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। गुजरात में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हैं, जहां करीब 1,200 लोगों को बचाया गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारी बारिश के बाद हुए जलभराव से कई गाड़ियां, घर पानी मेंसमा गए हैं।
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात
नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। केंद्र सरकार द्वारा तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमति दिए जाने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है।
पार्टी ने बताया कि सरकार ने सरकारी कार्यालयों के बजाय तटस्थ स्थान पर वार्ता की उसकी मांग स्वीकार कर ली है। बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित होगी।
इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए सीजेपी सदस्य सौरभ दास ने कहा, “चर्चा के लिए बुलाया गया है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार ने हमारी इस मांग को मान लिया है कि बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।
पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और उनका कहना है कि नीट पेपर लीक विवाद से निपटने के तरीके के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं। मंत्री के इस्तीफे के साथ-साथ सीजेपी ने भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की भी मांग की है।
जयपुर के जवाहर सर्किल पर CJP समर्थकों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
अभिजीत दिपके ने वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया, कहा- प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 26 दिन बाद सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया। उन्होंने वांगचुक के साहस की सराहना करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा।
सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर अनशन तोड़ने की बताई वजह
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा कि भूख हड़ताल खत्म हो गई है, लेकिन जवाबदेही की शुरुआत…! वांगचुक ने कहा कि उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
वांगचुक ने बताया कि सरकार ने ये भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा।
‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’, PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले राहुल गांधी
अबतक की बड़ी खबरें
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे।
दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर इंटरचेंज की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। ये स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। वहीं राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ट्रंप ने भारत पर लगाया 10% और टैरिफ
अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने सेक्शन 301 के तहत की गई जांच के बाद लिया है। नई दरें शुक्रवार यानी आज से ही लागू होंगी।












