कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर यह जानकारी दी।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। कल केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के बाद CJP ने कहा था कि अगर प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे।
इस बीच, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।
कल CJP ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तस्वीरें…




CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस जो चाहे कर ले, लेकिन वह लोगों को जंतर-मंतर आने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को खाना खाने और एक-दूसरे की मदद करने से भी नहीं रोक पाएगी।
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 15 FIR
प्रदर्शन के देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर 18 डीसीपी (DCP) तैनात किए हैं और अब तक करीब 15 FIR दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि यदि सीजेपी (CJP) या कोई अन्य पक्ष कोई आरोप लगाता है, तो उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों को उसी के अनुसार साझा किया जाएगा।
दोपहर 1 बजे दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली पुलिस आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कल उन्होंने बताया था कि 20 जुलाई को हुए CJP के प्रदर्शन में 2500 से ज्यादा आपराधिक मामलों वाले लोग शामिल हुए थे।
दिल्ली की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर ने कार्यभार संभाला
दिल्ली की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। इस कोर्ट की स्पेशल जज अनु ग्रोवर बलिगा ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में इस विशेष अदालत का गठन किया था, जो पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े सभी आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी।
- साथ ही, सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज लंबित मामलों को भी इसी अदालत में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि उनकी जल्द सुनवाई हो सके।
- CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि मुआवजे और दर्ज केस वापस लेने के मुद्दे पर आज सरकार से लिखित समझौते की उम्मीद है। इसके साथ ही, इस आंदोलन की मुख्य मांग यानी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर भी सरकार के जवाब का इंतजार है।
- दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन आज बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पीएम हाउस वाला इलाका यानी लोक कल्याण मार्ग,जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक भी शामिल हैं।
वहीं, दिल्ली में शराब की दुकानें भी रात 8 बजे के बाद बंद हो जाएंगी।
- दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन आज बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पीएम हाउस वाला इलाका यानी लोक कल्याण मार्ग,जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक भी शामिल हैं।
वहीं, दिल्ली में शराब की दुकानें भी रात 8 बजे के बाद बंद हो जाएंगी।













