नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने समारोह में आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा से जुड़े कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Advertisement
ऐसे में अगर आप 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले हैं तो आपको सुरक्षा संबंधी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको वापस घर लौटना पड़ सकता है।

बाराखंबा चौराहे पर सुरक्षा के मददेनजर तैनात अर्धसैनिक बल के जवान। चंद्र प्रकाश मिश्र
साथ ही लाल किले के आसपास रूट डायवर्जन अपने साधन से जाने की बजाय मेट्रो से जाना बेहतर विकल्प रहेगा। आइए जानते हैं आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा…
जरूरी बातें और नियम
- कार्यक्रम में एंट्री केवल निमंत्रण कार्ड के माध्यम से ही होगी।
- सुरक्षा जांच के दौरान आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे मूल पहचान पत्र दिखाना जरूरी है।
- प्रतिबंधित सामान (बड़े बैग, ब्रीफकेस, खाने-पीने की वस्तुएं आदि) लेकर न जाएं।
- सुरक्षा जांच के कारण एंट्री में समय लग सकता है इसलिए घर से तय समय से जल्दी निकलें।
- अगर अपने साधन से जा रहे हैं ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें क्योंकि लाल किले के आसपास रूट डायवर्जन और ट्रैफिक पाबंदियां लागू हैं।
- यदि कोई लावारिस वस्तु दिखाई दें, तो तुरंत निकटतम सुरक्षाकर्मी को सूचना दें।
किन चीजों को नहीं ले जा सकते?
- खाने-पीने की चीजें, केचप, सॉस
- थैला, ब्रीफकेस, रिमोट नियंत्रित कार लॉक चाबियां
- कैमरा, दूरबीन, हैण्डीकैम साथ नहीं ले जा सकते हैं
- रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर, पेजर
- थर्मस, पानी की बोतल, कैन, छाता
- पटाखे, बारूद, फ्लेयर्स, किसी भी प्रकार के विस्फोटक
- डिजिटल डायरियां, पाम-टॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, डीवीडी /सीडी प्लेयर, डीवीडी/ सीडी, आईपैड, आईपोड, टैबलेट, पेनड्राइव
- सिगरेट, बीड़ी, लाईटर
- ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, शराब, एरोसोल, जेल / पेस्ट, इत्र, स्प्रे इत्यादि
- हथौड़े, ड्रिल, आरी, तलवार, कटार, पेंचकस
- मोबाइल चार्जर, इयरफोन, पावर बैंक, बैटरी
- रेजर, ब्लेड, चाकू, नुकीला हथियार कैंची, तार
- खिलौना बंदूकें
- केमिकल और अन्य खतरनाक वस्तुएं













