जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में रातभर चला ऑपरेशन, सुबह तक 2 आतंकी ढेर

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया। रात भर चले ऑपरेशन के बाद जवानों को यह सफलता हासिल हुई।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगली इलाके में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात करीब 9 बजे सेना, पुलिस और CRPF ने मजाल्टा के दूर-दराज इलाके ब्रटेल सोन और खुब्बन में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन शुरू होने के कुछ ही देर बाद जंगल में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाते हुए ये कार्रवाई की थी। इस बीच अभियान में दो आतंकी मारे गए।

आतंकियों ने रॉकेट दागे

जानकारी के अनुसार, जैसे ही आतंकियों को यह भनक लगी कि सुरक्षाबल जंगल तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने जवानों पर सात से आठ रॉकेट दागे और चौकसी के लिए ड्रोन से भी निगरानी की।

लेकिन जवानों ने चौकन्ना रहकर अभियान का अंजाम दिया और आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल, यह अभियान जारी है। ऐसी संभावना है कि और भी आतंकी जगलों में छिपे हों। सुरक्षाबल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़ स्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं और सुरक्षाबल के उच्चाधिकारी पूरी घटना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

अभियान में कौन-कौन शामिल?

इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से शामिल हुए। तीनों टुकड़ियां यहां रात से ही मौजूद हैं। जंगलों में रातभर चले अभियान में रॉकेट दागे जाने और गोलियों की आवाजें भी आती रहीं। ऐसी संभावना है कि अभियान में और भी आतंकी मारे गए हों

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here