नई दिल्ली। निर्देशक हंसल मेहता ओटीटी पर स्कैम फ्रेंचाइजी चला रहे हैं, जिसके अंतर्गत अब तक प्रतीक गांधी की स्कैम 1992 और स्कैम 2003 जैसी शानदार वेब सीरीज को रिलीज किया जा चुका है। अब हंसल इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है- स्कैम 2010 (Scame 2010)।
बुधवार को उनकी इस अपकमिंग सीरीज का आधिकारिक एलान हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्कैम 2010 में किस बिजनेसमैन की कहानी दर्शाया जाएगा और ओटीटी पर ये कहां स्ट्रीम होगी।
ओटीटी पर आएगी स्कैम 2010
दरअसल हंषल मेहता स्कैम सीरीज फ्रेंचाइजी के जरिए भारत के उन बिजनेसमैन की कहानियों को दर्शाते आ रहे हैं, जिन्होंने कारोबार की दुनिया में बड़े-बड़े घोटाले किए। अब बारी है सहारा स्कैम की, जो देश के मशहूर उद्ममी और सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय से जुड़ा है। बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) द्वारा सुब्रत रॉय की जीवन पर बनी वेब सीरीज स्कैम 2010 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।
इस सीरीज में सहारा श्री नाम से मशहूर रहे बिजनेसमैन सुब्रत रॉय द्वारा किए गए 24000 हजार करोड़ के बड़े स्कैम की कहानी को दिखाया जाएगा। साथ ही सुब्रत रॉय का व्यक्तिगत जीवन कैसा रहा है, वह भी सीरीज स्कैम 2010 में मौजूद रहेगा।
इससे पहले हंसल मेहता स्कैम 1992 में हर्षद मेहता की कहानी पेश कर चुके हैं, जिसमें 4000 से 5000 हजार का शेयर बाजार घोटाला दिखाया गया। वहीं दूसरी तरफ स्कैम 2003 में अब्दुल करीम तेलगी द्वारा भारत के सबसे बड़े वित्तीय घोटाले में से एक की कहानी को दिखाया गया था, जिसने 20,000 से 30,000 करोड़ रुपये के फर्जी स्टांप पेपर घोटाला किया था।
ये एक्टर बना सुब्रत रॉय
स्कैम सीरीज फ्रेंचाइजी के लिए हंसला मेहता की रिसर्च और कास्टिंग हमेशा से दमदार रही है। स्कैम 2010 के लिए भी वह ऐसे कलाकार को तलाश कर लाए हैं, जो हूबहू सुब्रत रॉय की तरह दिखता है। दरअसल वह मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ बोडके हैं, जो स्कैम 2010 में सुब्रत रॉय का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।













