45 वर्षीय महिला ने 20 साल के प्रेमी के साथ मिल पति को मार डाला

दक्षिणी दिल्ली। मेरठ के चर्चित नीला ड्रम, पुणे का लोहागढ़ किला हत्याकांड और आगरा में पति को मारकर बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने की घटना के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी एक खौफनाक वारदात सामने आई है।

Advertisement

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार थाना में एक 45 वर्षीय महिला ने अपने 20 साल के प्रेमी के साथ मिलकर अपने 55 वर्षीय पति मुन्ना लाल पति की निर्मम हत्या कर दी। पत्नी ने अपने 22 वर्ष के वैवाहिक रिश्ते का भी कत्ल कर दिया। आरोपी महिला ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि वह जायदाद पर पूरा हक जमाना चाहती थी।

जांच में पता चला कि महिला ने प्रेमी को 5 लाख रुपये में तैयार किया और एडवांस के तौर पर कत्ल वाली रात 20 हजार रुपये भी दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद खून के धब्बे मिटाए और घर के सामान बिखेरकर चोरी के दौरान विरोध करने पर हत्या का मामला दिखाने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच से पूरा मामला खुलकर सामने आया।

पुलिस ने आरोपी मंजू उर्फ नाजिया व प्रेमी चमन को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों की मदद करने वाले किशन को हिरासत में लिया है।

खून से लथपथ मिला था शव

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, 10 अगस्त तड़के लगभग 5 बजे संगम विहार थाने की टीम को रतिया मार्ग पर एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और 55 वर्षीय मुन्ना लाल को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की। पत्नी मंजू ने घर में चोरी होने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति रविवार व सोमवार की दरम्यानी रात लगभग 1:45 बजे घर में घुसता और 3:15 बजे निकलता दिखा। बाद में उसकी पहचान संगम विहार के ई-ब्लाक निवासी चमन के रूप में हुई।

वहीं, शक होने पर पुलिस ने मंजू की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि वारदात वाली रात चमन ने उसे 65 बार कॉल किया था। सख्ती से पूछताछ में मंजू ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मंजू और चमन को गिरफ्तार कर उनके पास से 15,000 रुपये नकद बरामद किए। वहीं, दोनों को छिपने में मदद करने के आरोप में चमन के दोस्त किशन को बाउंड डाउन किया है।

नींद में ही मुन्ना लाल के साथ की थी बर्बरता

मुन्ना लाल से मंजू का प्रेम विवाह हुआ था। 22 वर्ष के वैवाहिक जीवन में उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। मुन्ना प्रॉपर्टी का काम करते थे और घर चलाने के लिए मंजू को जरूरत के मुताबिक, ही पैसे देते थे। जबकि मंजू महत्वाकांक्षी थी और उसका पास की दुकान में काम करने वाले 20 वर्षीय चमन से नजदीकी बढ़ गई। उसके मन में मुन्ना लाल को रास्ते से हटाकर पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का लालच आ गया। बेटा हर समय पिता के साथ ही रहता था। सावन में वह कांवड़ लेने गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here