सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23,900 के नीचे

नई दिल्ली: बीते हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज सोमवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को 360 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक गिरकर ट्रेड करता हुआ दिखा।

Advertisement

वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23900 के नीच आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक गिरावट आईटी कंपनी इन्फोसिस में दिखी। मार्केट खुलते ही इन्फोसिस 2.42 फीसदी गिरकर लाल निशान में 1102.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here