मौलाना फिरंगी महली ने योगी को लिखा पत्र, कहा- बाजारों की तरह खोले जाएं इबादतगाह

लखनऊ। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर इबादतगाह खोलने का आग्रह किया है। मौलाना फिरंगी महली का कहना है कि बाजारों की तरह इबादतगाह को खोला जाए।
 मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में जो भी सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई उसको फॉलो किया गया। आगे सशर्त जून महीने से सरकार इबादतगाहों को खोलने की इजाजत दे दे। इबादतगाहों में मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा।
 उन्होंने कहा कि एक लंबे अरसे से बंद इबादतगाहों की वजह से लोग इबादतगाह में इबादत नहीं कर पा रहे। जिस प्रकार से सरकार ने ट्रांसपोर्ट, बाजारों को नियमानुसार खोलने की इजाज़त दी है, उसी प्रकार इबादतगाहों को खोलने की इजाजत दे।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here