पंजाब पुलिस और एटीएस ने मेरठ से एक आतंकी को दबोचा

लखनऊ/मेरठ। पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने शनिवार को एक आतंकी को मेरठ जिले से गिरफ्तार किया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस को गिरफ्तारी की भनक नहीं लग पायी है।

Advertisement
एटीएस सूत्रों की मुताबिक, पकड़ा गया आतंकी मेरठ के थापर नगर निवासी तीरथ सिंह है। वह पंजाब पुलिस को चकमा देकर मेरठ में छिपा हुआ था। पंजाब पुलिस को उसकी ​काफी दिनों से तलाश में थी। पता चला कि फरार आतंकी मेरठ में है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने एटीएस टीम की मदद लेकर थापरनगर से तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया ​अभियुक्त रेडिक्लाइज्ड है। इसके पास से भिंडरावाला के पोस्टर मिले है तथा वह सोशल मीडिया पर खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ पंजाब के मोहाली में केस दर्ज है। पंजाब और यूपी एटीएस की टीम आतंकी से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here