केरल के तट से टकराया मानसून, दक्षिण भारत के नौ जिलों में यलो अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल के तट से टकराया है। मानसून के चलते सोमवार सुबह राज्य में भारी बारिश हुई है। दक्षिण भारत के कुल नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में आ चुका है। मानसून ने भारत के केरल राज्य में दस्तक दी है। मानसून के चलते सोमवार सुबह राज्य में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने मानसून को देखते हुए दक्षिण भारत के कुल नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन नौ जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर शामिल हैं। मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार इन शहरों दिन के तापमान में गिरावट के साथ बारिश हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि मौसम के बदलने के अनुरूप विभाग समय समय पर अलर्ट जारी करता है। मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट, येलो अलर्ट या फिर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया जाता है। यलो अलर्ट लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से विभाग कि तरफ से जारी किया जाता है। मौसम विभाग के अनुसार यलो अलर्ट एक तरह से जस्ट वॉच का एक सिग्नल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here