अखिलेश ने सरकार से पूछा, भाजपा ने कितने बनवाए अस्पताल, फालोअर्स ने घेरा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि भाजपा ने अब तक कितने अस्पताल बनाए। इसके साथ ही उन्होंने एक गर्भवती महिला की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि कोरोना के लिए सरकार एक लाख बेड का दावा करती है, लेकिन आने वाली पीढ़ी के लिए बेड क्यों नहीं सुरक्षित रखा।
रविवार को सुबह अखिलेश यादव के ट्वीट आते ही उनके अधिकांश फालोअर्स ने ही उन्हें घेरना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने एक खबर को लगाते हुए ट्वीट किया “उप्र में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है। सरकार यह बताए कि अगर वो कोरोना के लिए एक लाख बेड के इंतज़ाम का दावा करती है तो आनेवाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं रखे।
भाजपा सरकार ये भी बताए कि उसने अब तक कितने अस्पताल बनाए हैं। उनके इस ट्वीट के बाद उनके अधिकांश फालोअर्स ने ही उन्हें घेरना शुरू कर दिया। कुछ ने उनका समर्थन भी किया। ठाकुर पदम सिंह ने लिखा ‘याद करो पहले वह दिन जिस दिन पार्टी का विनाश आपने खुद अपने कलम से लिखा था। आप जातीवाद की आड़ लेकर वन्देमातरम बोलने से बच रहे थे, लेकिन सब को पता था ये जाती सूचक शब्द का प्रयोग कर के देश को गर्त में डाल रहा और आप को वहीं लोगों ने वोट नहीं दिया जिसका आप सब हमेशा यूज करते आए।
उत्कर्ष देव सिंह ने लिखा ‘जहां कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश जूझ रहा है वहीं आप जैसे लोग इस संकट की घड़ी में भी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here