नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 57 हजार 486 हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 10 हजार 884 केस बढ़े। एक दिन पहले ही शनिवार को 10 हजार 408 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में 3 हजार 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार 975 हो गई है। इस मामले में यह चीन से आगे निकल गया है। वहां 83 हजार 43 केस आए हैं।
75 दिन बाद खुले धार्मिक स्थल
लॉकडाउन के पहले फेज में 24 मार्च से बंद किए गए धार्मिक स्थल देशभर में आज से खोल दिए गए। दिल्ली में चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और कालका जी मंदिर में सुबह भक्तों ने प्रार्थना की। उधर, लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। इन स्थानों पर केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
लॉकडाउन के कारण लगभग ढाई महीने से बंद मंदिर आज से खुल गए। इसके लिए रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गई। मंदिरों को सैनिटाइज किया गया और धर्मस्थलों में जरूरी दिशा-निर्देशों को चस्पा किया गया। धार्मिक स्थल आने वाले को कुछ ऐहतियात बरतनी होंगी। सभी को दो गज की दूरी बनाकर रखनी होगी, मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हाथ-पैर धोकर ही मंदिर में प्रवेश करना होगा।
अपडेट्स…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…
कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…
पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…
कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …
पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…
लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…