महाराष्ट्र के एक और मंत्री और उसके पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र का एक और मंत्री और उसके पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उस मंत्री व उसके कर्मचारियों का इलाज जारी है। बीड जिले के जिलाधिकारी राहुल रेखावार ने मंत्री के संपर्क में आने वाले 28 लोगों को एकांतवास में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कोरोना ग्रस्त मंत्री सोमवार को मुंबई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। इसी प्रकार मुंबई में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए थे।
गुरुवार को मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद मंत्री की तथा उनके सहयोगियों की कोरोना जांच की गई थी। शुक्रवार को सबेरे ही मंत्री व उनके पांच कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन कर्मचारियों में उनका रसोइयां, वाहन चालक भी शामिल है। इन सबका इलाज जारी है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में जीतेंद्र आव्हाड व अशोक चव्हाण भी कोरोना संक्रमित हुए थे। इन दोनों का इलाज मुंबई में किया गया था और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीसरे मंत्री कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here