शादी नहीं होने से परेशान शख्स ने की कॉल, 5 मिनट में इंडिया गेट पर फटेगा बम

नई दिल्ली। पांच मिनट में इंडिया गेट पर बम ब्लास्ट की पुलिस को सूचना देने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है। वह फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है, जिसकी पहचान राकेश मेहता के तौर पर हुई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया उसकी चालीस साल की उम्र होने पर भी शादी नहीं हो सकी। इस वजह से वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। शराब पीने के बाद उसने यह कॉल की थी।
पुलिस ने बताया सोमवार को एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें एक शख्स ने कहा कि पांच मिनट में इंडिया गेट पर बम ब्लास्ट होने वाला है। यह सूचना मिलते ही बम निरोध दस्ता वाटर बॉजर, फायर टेंडर मौके पर पहुंच गया। गहन छानबीन के बाद इस कॉल को हॉस्क् करार दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उस फोन करने वाले के बारे में जानकारी जुटानी शुरु की। उससे संपर्क नहीं हो सका।
फोन नंबर के आधार पर पुलिस कालकाजी इलाके में उस घर पर पहुंच गई, जिसके पते पर फोन में इस्तेमाल सिम ली गई थी। यहां से जानकारी मिली कि वह शख्स पांच छह महीने पहले ही यहां से जा चुका है। पुलिस फोन लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस करते हुए विनय नगर फरीदाबाद पहुंच गई। हालांकि, वह यहां पर भी नहीं मिला। मंगलवार सुबह स्पेशल सेल ने इस शख्स को फरीदाबाद में दीपाली एंक्लेव गली नंबर पांच स्थित एक मकान से दबोच लिया। वह दो भाईयों और मां के साथ फरीदाबाद में ही रहता है।
मूलरुप से बिहार मधुबनी जिला शारघाट गांव के रहने वाले राकेश मेहता ने कहा कि उसकी उम्र चालीस साल हो गई, लेकिन फिर भी शादी नहीं हो सकी। इस कारण उसने शराब के नशे में इंडिया गेट पर बम ब्लास्ट होने की फर्जी पुलिस कॉल कर दी थी।
फरीदाबाद से पकड़ा गया कॉल करने वाला
कॉल करने वाले के नंबर को लेकर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह सिम नंबर गोविंदपुरी के पते पर पंजीकृत है। गोविंदपुरी थाने की पुलिस वहां पहुंची, तो पता चला कि यहां रहने वाले लोग 6 महीने पहले घर खाली कर कर चले गए हैं। पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स की लोकेशन निकाली, जो फरीदाबाद के विनय नगर में आ रही थी। वहां पहुंचने पर भी यह शख्स पुलिस को नहीं मिला। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम भी छानबीन में लगी और फरीदाबाद के दीपाली एनक्लेव से 40 वर्षीय राकेश मेहता को गिरफ्तार किया गया। उसे स्पेशल सेल तिलक मार्ग थाने में लेकर आई, जहां उससे सघन पूछताछ की गई।
शादी नहीं होने के चलते था परेशान
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो भाइयों के साथ फरीदाबाद में रहता है। वह मजदूरी करता है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। उसकी उम्र 40 वर्ष हो चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। इसके चलते वह परेशान रहता था। इसी वजह से सोमवार को उसने शराब के नशे में पीसीआर को कॉल कर इंडिया गेट पर बम फटने की कॉल कर दी थी। पुलिस ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसका कलंदरा काटकर उसे छोड़ दिया है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here