नीतू कपूर और रिद्धिमा ने पेट डॉग ‘डूडल’ संग खिंचवाई फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल

अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री नीतू कपूर ने परिवार के एक नए सदस्य का स्वागत किया है। उनकी फैशन डिजाइनर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें शिह त्जू ब्रीड के एक पपी गिफ्ट किया है, जिसका नाम उन्होंने ‘डूडल’ रखा है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘डूडल’ के साथ अपनी फोटो शेयर किया है।
नीतू कपूर डूडल को गोद में ली हुई है और उन्होंने ‘डूडल’ के लिए रिद्धिमा को धन्यवाद दिया। रिद्धिमा ने भी अपनी मां नीतू कपूर और डूडल के साथ अपनी तस्वीरें ली है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर मां बेटी की तस्वीरें वायरल हो रही है।
रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरों और यादों को साझा करती रहती हैं। रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में रहकर अपनी मां नीतू कपूर के साथ समय बिता रही हैं। 30 अप्रैल को पिता ऋषि कपूर के निधन के कुछ दिनों बाद वह दिल्ली से मुंबई पहुंची थी।
हाल में रिद्धिमा कपूर नीतू कपूर, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान, रणबीर कपूर और परिवार के अन्य लोग के साथ नजर आई थी। नीतू कपूर के घर पर सभी ने टाइम स्पेंड किया था।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here