देश के सबसे गैर जिम्मेदार नेता हैं राहुल गांधीः पात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह देश के सबसे गैर जिम्मेदार नेता हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को राहुल पर जोरदार वार करते हुए कहा ‘ आप अगर पढ़े-लिखे नहीं हैं, जानकारी नहीं है तो जानकारी लीजिए। अगर आपको भारत और चीन के बीच क्या-क्या समझौते हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है तो मुझे माफ कीजिएगा, आप देश में अब तक के सबसे ज्यादा गैर-जिम्मेदारान राजनेता हैं। आपको यह सब जानकारी लेनी चाहिए।’
दरअसल, राहुल ने गत बुधवार को भारत-चीन विवाद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा था कि आप कहां छिपे हुए हैं। इस बयान पर अब आज संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री को छिपा हुआ और डरा हुआ बताने पर पात्रा ने राहुल की जमकर आलोचना की है।’
पात्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कोई एक व्यक्ति नहीं होता और न ही वह किसी पार्टी का प्रधानमंत्री होता है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं हैं वो हम सभी के प्रधानमंत्री हैं। वो लोकतांत्रिक तरीके से हम सभी के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में जब डरा हुआ या छिपा हुआ प्रधानमंत्री कहा जाता है, तो यह आक्रमण किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान पर है। 20 जवानों की शहादत को डरा हुआ बताना, छिपा हुआ बताना, देश के लिए गैरजिम्मेदाराना है।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने वीडिया जारी कर कहा था कि ‘चीन ने हिन्दुस्तान की जमीन हड़पी है। प्रधानमंत्री आप कहां छिप गए हैं, आप बाहर आइए। पूरा देश एकसाथ आपके पीछे खड़ा है। बाहर आइए और बिना डरे हुए देश को सच्चाई बताइए।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here