राजौरी में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

राजौरी। पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। इसी कड़ी में पाक सेना ने शुक्रवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here