अस्थाई कारागार से दो अभियुक्त फरार, तलाश में दबिश जारी

जौनपुर। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली पुलिस को धता बताते हुए लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दो शातिर अपराधी गुरुवार की देर रात पंचहटिया में बनाये गये अस्थाई जेल से फरार होकर चुनौती दे दी है। जिसकी तलाश में पुलिस क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पंचहटिया स्थित अस्थाई जेल में बन्द ग्राम अभियुक्त राजू चौहान और ग्राम विजयथरमऊ में रहने वाला मोनू कुमार गौतम जो जेल के दूसरे तल पर रखें गये थे। गुरुवार की रात को चाक चौबंद व्यवस्था को धता बताते हुए जेल से फरार हो गये।
इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह तब हुईं जब बन्दियों की गणना की जा रही थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है साथ ही इनके आवास पर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here