लखनऊ मेदान्ता अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार

लखनऊ। लखनऊ मेदान्ता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें नली द्वारा भोजन दिया जा रहा है। अब उनका गुर्दा, लिवर और दिल बिना किसी सहारे के काम कर रहा है। राज्यपाल के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने लिए राहत वाली खबर है।

Advertisement

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को पेशाब में दिक्कत के साथ बुखार होने पर परिजनों ने उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुरुआती पड़ताल में डॉक्टरों को पेशाब में संक्रमण का पता चलने पर इलाज शुरू किया। जांच के दौरान राज्यपाल के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया।

प्रोसीजर के दौरान पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। ऑपरेशन के कुछ घण्टे बाद तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया।

मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि राज्यपाल का वेंटिलेटर सपोर्ट ट्रेकियोस्टोमी द्वारा किया जा रहा है। डायबिटीज और अन्य दिक्कतों की वजह से उनकी मांसपेशियां कमजोर हैं। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अभी उन्हें प्रेशर मोड पर वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here