शिल्पा शिंदे पर बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने साधा निशाना

सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम निर्माता विकास गुप्ता पिछले कई दिनों से खुलासे करते आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक और बड़ा राज खोला है जिससे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। विकास गुप्ता ने कई बड़े खुलासे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बताये हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियोज के माध्यम से विकास ने अपनी बात कही है। ऐसे में बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे को भी विकास गुप्ता ने आड़े हाथों लिया है। बता दें कि विकास गुप्ता के शो ऐस ऑफ स्पेस के कंटेस्टेंट दानिश की मौत एक कार दुर्घटना में हो गयी थी। इसके बाद दानिश की मौत का जिम्मेदार भी शिल्पा ने विकास को ठहराया था।

उसके बाद वीडियो में विकास ने कहा कि, अपनी जिंदगी में जितने लोगों से भी मिला हूं, शिल्पा शिंदे उन सब में सबसे घटिया हैं। जो इंसान किसी पर हत्या का आरोप लगा दें मैं उससे किसी भी तरह से जुड़ना नहीं चाहता। केवल अटेंशन पाने के लिए ये सब किया जा रहा है। ऐसे में आपको डॉक्टर की जरूरत है।विकास ने आगे कहा कि, शिल्पा शिंदे आपके साथ बुरा नहीं हुआ है। आपने खुद बीच में सात शोज छोड़े हैं।

मैंने कभी आपको बैन नहीं किया। ना ही आप पर केस किया था। वो केस सिंटा ने किया था। शिल्पा के व्यवहार की वजह से कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता दोनों ही बिग बॉस 11 का हिस्सा थे। शो के दौरान दोनों के बीच बहुत झगड़े हुए थे। इतना ही नहीं शिल्पा ने विकास पर उनका एमएमएस लीक करने और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच करने तक के आरोप लगाए थे। शिल्पा के इन आरोपों पर विकास ने खुला चौलेंज देते हुए बेबुनियाद कहा है।

बीते दिनों अपनी अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर विकास गुप्ता ने बड़ा खुलासा किया है। ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए विकास ने लिखा, हाय, मैं आपको अपने बारे में एक छोटी सी बात बताना चाहता हूं। मुझे इंसानों से प्यार हो जाता है बिना उनका जेंडर देखे। यहां मेरी तरह बहुत से लोग हैं। गर्व के साथ कहता हूं मैं बाइसेक्सुअल हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here