कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटे में सामने आये 16922 नये मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना दिन पर दिन अपना आतंक बढ़ाता जा रहा है।यहां पिछले दो दिनों से आ रहे मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई से भी ज्यादा मामले रोजाना बढ़ते देखे जा रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 72 हजार 870 हो गई।

Advertisement

पिछले हफ्ते यानी 18 से 24 जून तक संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा तेलंगाना में बढ़ी। यहां ग्रोथ रेट 12% रही। जबकि देश के सबसे ज्यादा टॉप टेन संक्रमित राज्यों में यह राज्य 10वें नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर दो राज्य तमिलनाडु और हरियाणा हैं। यहां रोजाना औसतन 5% की दर से मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में मरीजों का ग्रोथ रेट औसतन 3% रहा।

बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 16 हजार 753 केस बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले 20 जून को 15 हजार 918 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3890 संक्रमितों की पुष्टि हुई। दिल्ली में 3788 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, अब यहां 70 हजार 390 मरीज हो गए हैं, जो मुंबई से 2 हजार ज्यादा हैं। राहत की बात है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 6% बढ़कर 56.38% हो गया। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 16922 मामले सामने आए। वहीं, 418 लोगों की मौत हुई। इस तरह देश में अब तक कुल संक्रमित केस 4 लाख 73 हजार 105 हो गए हैं। इनमें एक लाख 86 हजार 514 एक्टिव केस हैं। 2 लाख 71 हजार 697 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 14,894 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
  • उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 7 हजार 871 टेस्ट किए। उधर, देश में अब तक 75 लाख 60 हजार 782 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार एक जुलाई से राज्य में ‘किल कोरोना अभियान’ शुरू करेगी। इस अभियान के तहत हर घर का सर्वे किया जाएगा। इस बीच भोपाल में बुधवार को 187 केस सामने आए। वहीं, राजभवन में 8 और पॉजिटिव मिले। यहां पर लगातार 3 दिन से संक्रमित मिल रहे हैं। राजभवन में अब तक 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 12448 हो गई है।

यह फोटो ग्वालियर की है। यहां की फैक्ट्री में सैंपलिंग के दौरान मेडिकल स्टाफ का एक सदस्य अनूप तेज गर्मी की वजह से बेहोश हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। टीम के अन्य सदस्यों ने बताया कि पिछले 6 घंटों से हम पीपीई किट में सैंपल ले रहे थे।

 

बिहार: बिहार में पिछले 24 घंटों में 223 मामले आए। सिवान में सबसे ज्यादा 39, पटना 20, बेगुसराय में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में अब तक 8,273 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,106 मरीज ठीक भी हुए हैं।
महाराष्ट्र: यहां बुधवार को रिकॉर्ड 3889 मरीज मिले। इनमें 1118 मरीज मुंबई और 1374 मरीज ठाणे से मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 42 हजार 899 हो गई है। उधर, मुंबई के वाशी में एरिक और मर्लिन ने अपनी शादी के मौके पर एक क्वारैंटाइन सेंटर को 50 बेड दिए। महाराष्ट्र पुलिस में 48 घंटों में कोरोना से दो मौतें हुईं। वहीं, 185 केस सामने आए।

मुंबई का धारावी इलाका कुछ समय पहले हॉट स्पॉट था। लेकिन अब यहां संक्रमणों की संख्या में गिरावट आ रही है। मंगलवार 5 और बुधवार 6 केस मिले। अब तक यहां 2189 केस मिल चुके हैं। फिलहाल यहां टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं और सैंपल ले रही हैं।  

 

उत्तरप्रदेश: राज्य में बुधवार को 664 केस मिले। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 113 लोग संक्रमित पाए गए। गौतमबुद्ध नगर में 94, लखनऊ में 62, कानपुर में 27 मरीज मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,557 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 576 नए मरीज मिले थे।
राजस्थान: राज्य में बुधवार को 382 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जयपुर में सबसे ज्यादा 100, भरतपुर में 56, धौलपुर में 75 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,009 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। कुल मौत का आंकड़ा 375 पहुंच गया है।

देश में कोविड-19 के संक्रमण के बाद से 73.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है।बीते मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 2.5 लाख जांच की गयी। आईसीएमआर के अधिकारियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 1,000 प्रयोगशालाओं को अनुमति दी है।

जबकि आगे प्रतिदिन तीन लाख नमूनों की जांच हो सकती है। आईसीएमआर ने बताया, ’23 जून तक कुल 73,52,911 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2,15,195 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।’ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को की गई 2,15,195 नमूनों की जांच में से 1,71,587 नमूनों की जांच सरकारी प्रयोगशालाओं में की गई जबकि 43,608 की जांच निजी प्रयोगशालाओं में की गई।

जांच के लिए कुल 1,000 प्रयोगशाला में 730 सरकारी हैं और 270 निजी क्षेत्र की हैं । इसमें आरटी-पीसीआर लैब (557), ट्रूनेट लैब (363) और सीबीएनएएटी लैब (80) भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here