लखनऊ। 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में शहर और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया। चार जिलाध्यक्ष और 13 शहर अध्यक्षों में सबसे ज्यादा सात ब्राह्मणों को जिम्मेदारी दी गई है।
Advertisement
इन्हें मिली जिलाध्यक्ष की कमान
कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ की जिम्मेदारी वेद प्रकाश त्रिपाठी को दी है। वहीं, बहराइच में जेपी मिश्रा और गोंडा में पंकज चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, बदायूं में ओकार सिंह जिलाध्यक्ष होंगे।
यह बने शहर अध्यक्ष-
शहर | नाम |
गोंडा | ओमकार सिंह |
बदायूं | असरार अहमद |
पीलीभीत | मोनिंदर सक्सेना |
कासगंज | राजेंद्र कश्यप |
मिर्जापुर | राजन पाठक |
गोरखपुर | आशुतोष तिवारी |
सोनभद्र | राजीव कुमार त्रिपाठी |
जालौन | रेहान सिद्दीकी |
आजमगढ़ | नजम खान |
उन्नाव | अरुण कुशवाहा |
लखीमपुर | सिद्धार्थ त्रिवेदी |
मोदी नगर (गाजियाबाद) | आशीष शर्मा |
मुगलसराय शहर (चंदौली) | राम जी गुप्ता |