देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 17 लाख के पार, 24 घंटों में 54 हजार 736 नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54 हजार 736 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 17,50,724 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत हो गई। वही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,67,730 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 51,256 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना से अबतक 11,45,630 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 65.43 प्रतिशत हो गया है।

 

Advertisement

मध्य प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 808 संक्रमित बढ़े। यह लगातार चौथा दिन था जब 800 से ज्यादा केस आए। सबसे ज्यादा भोपाल में 168 मरीजों की कोराेना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जबलपुर में 125 और इंदौर में 120 नए केस मिले। राज्य में अब तक 32,614 केस आ चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3,807 नए मामले सामने आए हैं। 47 लोगों की मौत हुई और 2471 मरीज ठीक हो गए। राज्य में अब तक 89,048 केस आ चुके हैं। 1,677 लोगों की मौत हो चुकी है, 36,037 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 51,354 लोग ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान: राज्य में बीते 24 घंटे में 1160 नए मामले सामने आए। 823 ठीक हो गए। 14 मरीजों की मौत हुई। इनमें जयपुर में 7, नागौर और भीलवाड़ा में 2-2, कोटा, पाली और जोधपुर में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में कोरोना से अब तक 694 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 207 केस अलवर में आए। इसके बाद जोधपुर में 163, जयपुर में 129, कोटा में 127, भरतपुर में 64, धौलपुर में 60, बाड़मेर में 59 मरीज मिले। बीकानेर में 48, जालौर और भीलवाड़ा में 47-47, अजमेर में 32, जालौर में 30, गंगानगर में 27 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उधर, झालावाड़ में 18, नागौर में 16, हनुमानगढ़ में 15, दौसा और बूंदी में 15-15, चित्तौड़गढ़ में 14, सवाई माधोपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा में 11-11 मरीज मिले। जैसलमेर में 8, झुंझुनूं में 8, टोंक में 5, चूरू में 2, बारां में 1 केस आया।

महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में राज्य में 9,601 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 4.31 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.66 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.49 लाख का इलाज चल रहा है। 15,316 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने आरोप लगाया है कि शहर में संदिग्ध रूप से कोविड-19 से हुई कम से कम 400 मौतों का कोई हिसाब-किताब नहीं है। ये मौतें ससून जनरल अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में हुईं हैं।

बिहार: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब हर जिले में एक टोल फ्री नंबर होगा, जिसमें 10 हंटिंग लाइन होंगी। इन पर डॉक्टर और टेलीफोन ऑपरेटर 24 घंटे उपलब्ध होंगे। इनसे सेहत से जुड़ी सलाह ली जा सकती है। राज्य में बीते 24 घंटे में 3,521 नए केस मिले। यहां अब तक 54,508 केस आ चुके हैं। इनमें से 35,473 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। 18,722 मरीजों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here