वर्तमान में गाजीपुर के दूसरे व पूर्वांचल से तीसरे राज्यपाल होंगे मनोज सिन्हा

गाजीपुर। पूर्व केंद्रीय रेल राज्य व संचार मंत्री मनोज सिन्हा के जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनने की खबर के बाद से जनपद में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। खास बात यह कि वर्तमान में गाजीपुर जनपद के रहने वाले मनोज सिन्हा दूसरे राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गाजीपुर जनपद के ही सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव निवासी कलराज मिश्रा वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल हैं जबकि आजमगढ़ निवासी फागू चौहान फिलहाल बिहार प्रदेश के राज्यपाल हैं। ऐसे में गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरवा गांव निवासी मनोज सिन्हा के जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की शपथ लेते ही गाजीपुर अपने आप में एक रिकॉर्ड में शामिल हो जाएगा।
वर्तमान में इस जनपद के 2 व्यक्तित्व वर्तमान में राज्यपाल हैं। अब पूर्वांचल से तीसरे राज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर की कमान संभालेंगे। हालांकि अगर पूर्व राज्यपालों की गिनती की जाए तो आजमगढ़ के स्वर्गीय राम नरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। ऐसे में इस संवैधानिक पद पर रहने वाले पूर्वांचल के तीसरे शख्सियत के रूप में मनोज सिन्हा शपथ लेंगे।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here