उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। सभी सीटों पर 9 नवम्बर को मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि राज्यसभा की 11 सीटें नवम्बर में सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के चलते रिक्त होने जा रही हैं।
इन सीटों से वर्तमान में उत्तर प्रदेश से चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरुण सिंह, नीरज शेखर, पीएल पुनिया, हरदीप सिंह पुरी, रवि प्रकाश वर्मा, राजाराम, रामगोपाल यादव, वीर सिंह और उत्तराखंड से राज बब्बर सदस्य हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here