विधानसभा के सामने आत्मदाह का मामला : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद का बेटा हिरासत में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यालय के गेट नम्बर दो पर मंगलवार को महराजगंज की महिला ने आग लगाने के मामले पूर्व राज्यपाल के बेटे आलोक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा हैं कि, रात करीब दो बजे गोमतीनगर आवास से कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक प्रसाद को उठा ले गई। हजरत गंज कोतवाली में पूछताछ किया जा रहा है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के संपर्क में पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक कुमार संपर्क में थे। लखनऊ के हजरत गंज कोतवाली में आलोक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को महाराजगंज से आलोक के बारे में इनपुट मिला था। फिलहाल पुलिस अभी कोई भी बात स्पष्ट बताने से मना कर रही।

महिला की हालत नाजुक
विधानसभा के सामने भाजपा प्रदेश मुख्यालय के गेट नंबर 2 पर महिला के आत्मदाह का मामला मंगलवार को सामने आया था। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि 90 से 95 परसेंट महिला जली हुई है। जिसका इलाज सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here