फ्रांस की एयरस्ट्राइक में अलकायदा के 50 से अधिक आतंकी ढेर

पेरिस। बुर्किना फासो  (Burkina Faso) और  नाइजर की सीमा के पास फ्रांस ने हवाई हमला किया जिसमें 50 से अधिक आतंकी मारे गए। फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने जानकारी दी है। इसके अनुसार, शुक्रवार को हुए इस हमले में मारे गए सभी आतंकी अलकायदा के थे। यह हवाई हमला सेंट्रल माली में हुआ।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि माली स्थित आतंकियों के ठिकानों पर फ्रांस की ओर से हवाई हमला किया गया। इसमें 50 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हवाई हमला मिराज फाइटर जेट और ड्रोन की मदद से किया गया है।

रक्षा मंत्री ने इस हवाई हमले के बारे में बताते हुए कहा कि आतंकियों के वाहन भी इसमें नष्ट हो गए हैं। यह हमला इस्लामिक आतंकियों के इलाके में किया गया है।

इस हमले से पहले ड्रोन के जरिए स्थिति और हालात का जायजा लिया गया था। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार आतंकी तीन देशों की सीमाओं पर मौजूद थे। अचानक हुए हवाई हमलों से बचने के लिए आतंकियों ने पेड़ों का सहारा लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों का यह समूह सैन्य अड्डे पर हमले की तैयारी कर रहा था। इसके लिए आतंकियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक और आत्मघाती हमले में इस्तेमाल होने वाली जैकेट भी बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here