बुलंदशहर में ज्यादती: युवती को अगवाकर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर। रविवार को एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3 दिसंबर की शमा पीड़िता बाजार से सब्जी खरीदने गई थी, तभी समुदाय विशेष के युवकों ने उसे अगवा कर कार से जंगलों में ले जाकर गंदा काम किया। पुलिस ने पीड़िता रविवार को मेडिकल करवाया है। साथ ही FIR दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी अकरम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

यह पूरा मामला थाना छतारी का है। पीड़िता ने बताया कि वह बीते शुक्रवार की शाम बाजार से सब्जी खरीदने गई थी। लेकिन रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया। फिर जंगलों की तरफ ले जाया गया। जहां मोहल्ले के रहने वाले अकरम ने अपने दो अन्य साथियों ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता व आरोपी के परिवार के बीच विवाद

पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि पीड़ित के परिवार और आरोपी के परिवार के बीच पैसे का लेनदेन का भी विवाद है। जिसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है।

पुलिस का दावा है कि पीड़िता की मां लोन दिलाने का काम करती है और उसने दिवाली से पहले मुख्य आरोपी के पिता को 30 हजार का लोन दिलवाया था। जिसके एवज में पीड़िता की मां आरोपी के पिता से 2000 रुपए कमीशन मांग रही थी। आरोपी के पिता ने वो पैसा उसे देने से इंकार कर दिया था।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस पीड़िता और आरोपियों की फोन लोकेशन, CDR समेत पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here