माफिया अतीक अहमद के साले जॉकी अहमद के गेस्टहाउस पर चला बुल्डोजर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश से माफ़िया राज और भू माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए योगी सरकार ने ऑपरेशन माफ़िया शुरू किया है। जिसको ऑपरेशन नेस्तनाबूत भी नाम दिया है। इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बाहुबली और माफियाओं की अवैध संपत्तियों को या तो जब्त किया गया या फिर उस पर बुल्डोजर चला कर ज़मीदोज कर दिया गया।

Advertisement

इसके तहत प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा सपा नेता दिलीप मिश्रा जैसे बड़े माफियाओं के अलावा कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों की दो दर्जन से ज़्यादा अवैध संपत्ति को विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त किया है। आज इसी कड़ी में अतीक अहमद के साले जाकी अहमद के करेली में बने आलीशान गेस्ट हाउस को 4 बुल्डोजर लगा कर गिरा दिया गया।

आरोप है कि अतीक के साले जाकी ने पीडीए की अनुमति के बिना अवैध निर्माण करा कर लाखों रुपए महीने इस गेस्ट हाउस से कमा रहा था। पीडीए ने मंगलवार को 5 हज़ार वर्ग गज में बने सभी निर्माणों को ढहा दिया। जाकी पर 1 दर्जन से ज़्यादा मुकदमे दर्ज है और करेली थाने में इसकी हिस्ट्रीशीटर भी खोली गई है। देवरिया जेल कांड में भी इसका नाम है और इसी मामले में ये जेल में बन्द है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here