सिद्धार्थ नाथ सिंह का पलटवार- कांग्रेसियों के लिए देश का इतिहास एक परिवार तक ही सीमित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पिक्चर गैलरी में विनायक दामोदर सावरकर की फोटो लगाए जाने को लेकर सियासत जारी है। बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि उनके नेता और MLC इतिहास नहीं जानते हैं। वे इतिहास को परिवार तक ही सीमित रखना चाहते हैं। इतिहास बहुत विशाल है।

Advertisement

इंदिरा गांधी ने क्या कहा था? याद होना चाहिए

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के लिए वीरता के किस्से लिखे। कांग्रेस MLC को पता होना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने उनकी प्रशंसा की थी। उन्हें याद करना चाहिए कि उसने क्या कहा था? इंदिरा गांधी ने डाक टिकट दिया था और कहा था कि वे राष्ट्र योद्धा थे। कांग्रेस को उन देशभक्तों का अपमान करना बंद करना चाहिए जिनका नाम इतिहास में दर्ज है।

विधान परिषद में लगी फोटो।
विधान परिषद में लगी फोटो।

मंगलवार को CM ने किया था अनावरण
दरअसल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पिक्चर गैलरी में तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के चित्र लगाए गए हैं। इसमें वीर सावरकर का भी चित्र शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पिक्चर गैलरी का अनावरण किया था।

कांग्रेस MLC दीपक सिंह ने किया था विरोध

इसके विरोध में कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (MLC) दीपक सिंह ने सभापति को पत्र लिखकर सावरकर के चित्र को हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों के बीच सावरकर का चित्र लगाना महापुरुषों का अपमान है। यह भी कहा कि वीर सावरकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के खिलाफ अंग्रेजों से मिलकर युद्ध किया।

मोहम्मद अली जिन्ना ने दो राष्ट्र की बात की तो सावरकर ने भी अपने अहमदाबाद के अधिवेशन में दो राष्ट्र की बात की थी। सभापति ने MLC दीपक सिंह के पत्र में दर्शाए गए बिंदुओं की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। जांच प्रमुख सचिव विधान परिषद को सौंप दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here