चौबीस घंटे में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, कोल्ड वेब और कोहरे ने गलन बढ़ाया

लखनऊ। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड को बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। चौबीस घंटे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को दिन में भी शीतलहर चलेगी। सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा।

Advertisement

दोपहर बाद धूप निकलने के आसार

पूर्व प्रो और मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि कश्मीर की ओर से आने वाले कोल्ड वेब फरवरी की शुरुआत तक असर डालते रहेंगे। तापमान सामान्य से कम और घना कोहरा सुबह और शाम को होगा। वातावरण में नमी 80 प्रतिशत से ज्यादा बना रहेगा। सतह से ऊपर तीन से चार किमी की रफ्तार से हवाओं का चलना भी जारी रहेगा।

गंगा घाटों पर कोहरे की वजह से सन्नाटा

सुबहे ए बनारस देखने वाले पर्यटकों में काफी कमी आ गयी है। नाविकों के नाव खाली पड़े है। कोहरे की वजह से लोग घाटों पर इस समय आना नही चाह रहे है। पर्यटक नौकायन के जरिये सूर्योदय देखना चाहते है। जो कोहरे की वजह से कई दिनों से देखने को नही मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here